सलमान खान दो दिन बाद उम्र के 52वें पड़ाव पर पहुंच जाएंगे। इसी के साथ सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। सलमान के पास जश्न के कई बहाने हैं। 27 दिसंबर को अपनी बर्थडे के साथ सलमान फिल्म की सक्सेस पार्टी भी करेंगे।
घर में घुसते ही आम इंसान हो जाते हैं सलमान खान, देर से आने पर 'सुल्तान' से ये बात कहते हैं नौकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान भले ही बॉलीवुड के सुल्तान बन गए हों लेकिन घर पर उनकी एक नहीं चलती। सलमान के बर्थडे पर हम आपको बताते हैं घर पर सलमान कैसे रहते हैं। इस बात का खुलासा सलमान के छोटे भाई अरबाज ने किया है।
पढ़ें- 'टाइगर' के आगे पानी मांग रहा 'बाहुबली', साल की सबसे बड़ी फिल्म के साथ तोड़ डाले ये 10 रिकॉर्ड
सलीम खान का पूरा परिवार पूरे बॉलीवुड में अपने उसूल और अनुशासन के लिए जाना जाता है। पूरा परिवार एक ही छत के नीचे प्यार से रहता है। तीनों भाइयों के बीच कभी भी झगड़े की खबर नहीं आइए। जानिए सलमान के बारे में अरबाज क्या कहते हैं।
पढ़ें- 150 करोड़ फीस लेकर सलमान ने कहा था 'टाइगर जिंदा है', विलेन की फीस सुनकर दिमाग हिल जाएगा
हाल ही एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में बात करते हुए अरबाज ने कहा, ‘हमारे घर में नियम है कि जब आप घर के अंदर आते हैं तो काम और स्टारडम को बाहर छोड़कर आना होता है। हमारी परवरिश ऐसे ही हुई है।’
पढ़ें- अरबपति बिजनेसमैन से शादी करने जा रही कपूर खानदान की ये बेटी, अनुष्का की तरह रॉयल होगी वेडिंग
अरबाज ने आगे कहा, ‘हमारे घर में ढेर सारे नौकर हैं। कई तो 20-20 साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने हम सबका बचपन, हमारा लड़कपन सब देखा है। सलमान स्टार हो गए हैं तो ऐसा नहीं है कि सब उनकी खातिरदारी में लगे रहे। कई बार तो उनके देर से आने की खबर रहती है तो नौकर उन्हें चाबी थमा देते हैं कि आना तो खुद दरवाजा खोल लेना, बेल मत बजाना।’