{"_id":"5ac5a87a4f1c1bd4618b5822","slug":"salman-khan-bodyguard-shera-fees-and-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 सालों से सलमान के साथ है बॉडीगार्ड शेरा, फीस सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 सालों से सलमान के साथ है बॉडीगार्ड शेरा, फीस सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान के साथ शेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पिछले 20 सालों से उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे हैं। सलमान जहां भी जाते हैं बॉडीगार्ड शेरा हमेशा ही उनके साथ होते हैं। सलमान भी उन्हें अपने परिवार से कम नहीं मानते। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। चलिए हम आपको बताते हैं शेरा से जुड़ी कुछ बातें।
2 of 8
शेरा
जाहिर है सलमान खान को सिक्योरिटी देने वाले की फीस भी कुछ कम तो होगी नहीं। एक वेबसाइट के मुताबिक सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ रुपए लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख रुपए महीने मिलते हैं। सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा। यही कारण है कि वह 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए।
3 of 8
शेरा
शेरा के पिता मुंबई में गाड़ियां रिपेयर करने का वर्कशॉप चलाते थे। उनके पिता उन्हें प्यार से शेरा बुलाते थे। शुरुआत में शेरा कुछ एक्टर्स के साथ ही हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान उनके बॉडीगार्ड बने। 1995 में सोहेल खान ने सलमान के विदेशी दौरे के लिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी। बाद में सोहेल ने शेरा से पूछा- 'भाई के साथ हमेशा रहोगे?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शेरा
एक बार सोहेल ने शेरा को ऑफिस बुलाया था क्योंकि सलमान खान को बाहर के शोज के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी तब वह सोहेल खान से मिले तो उन्होंने शेरा से कहा कि 'तू ही सलमान भाई के साथ बाहर शोज पर सिक्योरिटी के लिए जाया करेगा।' जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया। शेरा की सर्विस से खुश होकर सलमान ने हमेशा के लिए उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लिया। इसके बाद से वह खान परिवार के परिवार जैसे ही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
शेरा
बॉलीवुड में सलमान अपनी दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं। शेरा की मानें तो वह सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। सलमान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट कंपनी विजक्रॉफ्ट भी खोली है। साथ ही उनकी एक अन्य कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' भी है, जो सेलिब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।