फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले भी असलियत में 3 बार जेल में रह चुके हैं सलमान खान, जानिए कब और कैसे

Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
salman khan black buck case when faces jail
सलमान खान

काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की कोर्ट ने फिल्म स्टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है हालांकि इसी केस में सैफ अली खान, तब्बू और नीलम जैसे सितारे बरी हो गए। कोर्ट से सजा के ऐलान के बाद सलमान को जेल में ही रात गुजारनी पड़ेगी। ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान को जेल हुई इससे पहले भी वह जेल जा चुके हैं। 

salman khan black buck case when faces jail
salman khan

काला हिरण मामला 1 अक्टूबर 1998 का है। जब राजस्थान के जैसलमेर में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग चल रही थी। 12 अक्टूबर 1998 को पहली बार सलमान की गिरफ्तारी हुई। 5 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें 17 अक्टूबर को जमानत मिली।

salman khan black buck case when faces jail
salman khan
घोड़ा फार्म हाउस शिकार मामले में भी सलमान खान को जेल जाना पड़ा था। सलमान खान 10 से 15 अप्रैल 2006 तक 6 दिन जोधपुर सेंट्रल जेल में रहे थे। इस मामले में सजा के खिलाफ सलमान ने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील की थी। पिछले साल हाईकोर्ट ने इस केस में भी उन्हें बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan black buck case when faces jail
सलमान खान

सेशंस कोर्ट द्वारा इस सजा की पुष्टि करने पर सलमान को 26 से 31 अगस्त 2007 तक फिर से जेल में रहना पड़ा था। हिरण शिकार का तीसरा केस कंकाणी गांव में 1-2 अक्टूबर 1998 की रात दो काले हिरणों के शिकार का है।

विज्ञापन
salman khan black buck case when faces jail
सलमान खान

बता दें कि सलमान खान पर जिस काला हिरण के शिकार का आरोप है वह वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत संरक्षित है। काला हिरण भारत, पाकिस्तान और नेपाल में पाए जाते हैं। 20वीं सदी में अत्यधिक शिकार के कारण यह प्रजाति विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई। 1970 के दशक में इनकी संख्या काफी कम हो गई थी लेकिन भारत में इन्हें बचाने की मुहिम सफल रही और 1970 में 24 हजार से बढ़कर 2001 बीच इनकी संख्या 50 हजार तक पहुंच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed