मुंबई में सलमान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा, हाथ लगा 29 साल से फरार ये अपराधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को आते देख राणा ने बंगले से फरार होने की कोशिश की लेकिन चूंकि पुलिस ने उस वक्त बंगले को चारों तरफ से घेर लिया था लिहाजा वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि राणा और उसके कुछ साथियों को पुलिस ने 1990 में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया और उसके बाद से लगातार पुलिस को चकमा देता रहा।
तमाम पेशियों पर जब राणा अदालत नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो गया। राणा के अचानक शहर से गायब हो जाने के बाद भी मुंबई पुलिस उसकी लगातार जानकारी हासिल करती रही और दो दिन पहले ही राणा के एक आलीशान बंगले में मौजूद होने की जानकारी मिली।
पुलिस जब मुखबिर की निशानदेही पर मौके पर पहुंची तो उसे पता चला कि ये बंगला सलमान खान का है। लेकिन, पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिना सलमान को बताए बंगले पर छापा मारा और राणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सलमान खान से भी पूछताछ किए जाने की तैयारी है ताकि पता चल सके कि राणा उनके संपर्क में कब, कैसे और किसके माध्यम से आया।
बिग बॉस 13 पर लगा हिन्दू संस्कृति को बर्बाद करने का आरोप, करणी सेना ने की प्रतिबंध लगाने की मांग