फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भांजे को गोद में लेकर सलमान खान ने की गणपति बप्पा की आरती, यूलिया वंतूर भी दिखीं साथ

Mon, 24 Aug 2020 12:34 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 24 Aug 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
salman khan celebrate ganesh chaturthi with family
आरती करते सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की। सलमान ने भी परिवार के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट किया। सोमवार को खान परिवार के सदस्य एकजुट हुए और गणेश विसर्जन किया।

salman khan celebrate ganesh chaturthi with family
आरती करतीं हेलेन, पीछे सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा के साथ दिखीं। उनके दोनों बच्चे भी साथ मौजूद थे। सलमान, गणपति विसर्जन के स्थल पर पहुंचे और अपने भांजे राहिल को गोद में ले लिया। उन्होंने भांजे को गोद में लेकर गणपति बप्पा की आरती की। 

salman khan celebrate ganesh chaturthi with family
अर्पिता खान - फोटो : सोशल मीडिया

आरती में सलमान खान के अलावा यूलिया वंतूर भी शामिल दिखीं। इसके अलावा सोहेल खान, सलमान की बहन अलवीरा, उनकी मां सलमा, अतुल अग्निहोत्री, वलूशा डिसूजा, हेलेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। सभी लोगों ने एक- एक करके आरती की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan celebrate ganesh chaturthi with family
सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल को देखते हुए सभी ने मास्क पहन रखा था। बता दें कि सलमान के घर गणेश चतुर्थी से लेकर ईद, दिवाली सहित सभी त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। सेलिब्रेशन के वक्त सलमान के घर मेहमानों के आने जाने का सिलसिला जारी रहता है। याद दिला दें कि एक दिन पहले ही अर्पिता, गणेश की मूर्ति लेकर भाई सोहेल खान के घर पहुंची थीं। उनके साथ उनकी बहन अलवीरा और मां सलमा भी थीं।   

विज्ञापन
salman khan celebrate ganesh chaturthi with family
गणपति सेलिब्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही बिग बॉस को होस्ट करते दिखेंगे। बीते दिनों वो शो का प्रोमो शूट करने के दौरान स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने फार्महाउस पर भी बिग बॉस का एक टीजर शूट किया था। इसके अलावा सलमान खान के पास फिल्म राधे और कभी ईद कभी दिवाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed