फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 साल से खान परिवार के करीबी रहे इस शख्स का निधन, प्रार्थना सभा में सलमान समेत पहुंचा परिवार

Tue, 05 Mar 2019 09:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 Mar 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
salman khan close friend bibhas chhaya prayer meet
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान के परिवार के बेहद करीबी और उनके आर्थिक सलाहकार बिभाष छाया के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बिभाष का बीते एक मार्च को निधन हो गया था। इस प्रार्थना सभा में सलमान खान, सलीम खान, सोहेल खान, अरबाज खान, अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री पहुंचे।

salman khan close friend bibhas chhaya prayer meet
saleem khan - फोटो : social media

प्रार्थना सभा में सलमान की दोस्त यूलिया वंतूर और डेजी शाह को स्पॉट किया गया। सलमान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आए। इस दौरान सलमान ने बिभाष के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। बिभाष के निधन पर पूरा खान परिवार सांत्वना देता दिखा।

salman khan close friend bibhas chhaya prayer meet
alvira, sohail khan - फोटो : social media

जानकारी के मुताबिक, बिभाष के पिता हनीभाई छाया सलमान के पिता सलीम खान के साथ साल 1979 से जुड़े हुए थे। हनीभाई ही खान परिवार की फाइनेंस से जुड़ी सारी चीजों को देखते थे। सलीम खान और हनीभाई के बीच गहरा रिश्ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan close friend bibhas chhaya prayer meet
arbaaz khan - फोटो : social media

हनीभाई के निधन के बाद उनके बेटे बिभाष सलमान खान समेत परिवार का काम देखने लगे। गौरतलब है कि बिभाष पहले हांगकांग के एक बैंक में काम करते थे। वहां से लौटने के बाद वो सलमान खान से जुड़े और आर्थिक सलाहकार बनकर काम करने लगे। 

विज्ञापन
salman khan close friend bibhas chhaya prayer meet
georgia and salma khan - फोटो : social media

प्रार्थना सभा में अरबाज खान अपनी खास दोस्त जॉर्जिया के साथ देखे गए। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अरबाज और जॉर्जिया अक्सर पार्टीज और इवेंट्स में साथ देखे जाते हैं। यहां जॉर्जिया सलमान खान की मां सलमा को संभालती हुई नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed