सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के कुछ दिन बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकियों भरा खत भेजा गया। इस खत में 'मूसेवाला जैसा हाल' कर देने की बात की गई। जिसके बाद से सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। कई आरोपियों से बातचीत करने के बाद आखिरकार सलमान खान को धमकी देने के पीछे के कारण का पता चल गया।
Salman Khan: सामने आई सलमान खान को धमकी देने के पीछे की कहानी, पुलिस की गिरफ्त में आया यह शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र गृह विभाग का खुलासा
महाराष्ट्र गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी सिर्फ अपनी शक्ति दिखाने के लिए दी थी। वह डर का माहौल बनाकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन और एक्टर्स से पैसे वसूलने की तैयारी कर रहे थे।
Salman Khan threat letter case | As per info from Maharashtra Home Dept, the reason for the Bishnoi gang to threaten actor Salman Khan & his father Salim Khan was to create an atmosphere to show their power. The gang was preparing to extort money from big businessmen & actors.
— ANI (@ANI) June 14, 2022
इनकी हुई गिरफ्तारी
Salman Khan threat letter case & Bishnoi gang | Santosh Jadhav has been nabbed, others too have been caught. Not many links can be found with the letter recovered in Salman Khan matter. But Police is investigating the matter: Maharashtra Home Minister Dilip Walse Patil pic.twitter.com/NMXEZHxiv6
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पुलिस ने संतोष जाधव को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। सलमान खान मामले में बरामद चिट्ठी से ज्यादा लिंक नहीं मिल सकते हैं। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गैंगस्टर ने कबूला सच
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 'मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे' की धमकी देने वाला खत गैंगस्टर लॉरेंस ने ही लिखा था। पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया कि यह चिट्ठी छोड़ने तीन लोग राजस्थान के जालोर से मुंबई आए थे। ये तीनों लोग लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं। इतना ही नहीं ये तीनों लोगों ने चिट्ठी छोड़ने के बाद सौरभ महाकाल से भी मुलाकात की थी।
धमकी पर बोले सलमान खान
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान से पूछा गया कि क्या उनका किसी भी तरह से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंध है? इस पर अभिनेता ने कहा, 'धमकी वाले खत को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है और आजकल मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। मैं साल 2018 से लॉरेंस बिश्नोई के बारे में जानता हूं क्योंकि तब उसने मुझे धमकी दी थी। लेकिन मैं नहीं जानता हूं कि गोल्डी बराड़ कौन है।'