फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सल्लू भाई का कत्ल करने पहुंच गया था किलर, महाकाल का सच सुनकर पुलिस के भी उड़े होश

Fri, 10 Jun 2022 11:38 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
salman khan death threat mumbai police singer moose wala lawrence bishnoi goldy brar Sampat Nehra
संपत नेहरा और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को सिर्फ जान से मारने की धमकी ही नहीं दी थी, बल्कि उनकी हत्या के लिए किलर को मुंबई भी भेजा था। कई साल पहले उस किलर ने सलमान खान की रेकी की थी, लेकिन दूरी ज्यादा होने की वजह से हमला नहीं कर पाया था। उस किलर का नाम संपत नेहरा है, जो लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड बताया जाता है। बता दें कि ये खुलासे लॉरेंस बिश्नोई के खास सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल ने किए हैं, जिन्हें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई है।

salman khan death threat mumbai police singer moose wala lawrence bishnoi goldy brar Sampat Nehra
अभिनेता सलमान खान। - फोटो : Social Media

सलमान खान की हत्या का प्लान
2021 में सलमान की हत्या की साजिश के बारे में पूछे जाने पर लॉरेंस ने कबूल करते हुए खुलासा किया था कि उसने अभिनेता की हत्या करने की जिम्मेदारी राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा को दी थी। संपत नेहरा, प्लान के मुताबिक मुंबई पहुंच गया। कुछ दिनों तक संपत ने मुंबई में सलमान खान के घर की रेकी की और फिर मौका मिलने पर सलमान खान पर गोली चलाना का प्लान बनाया। लेकिन संपत की मजबूरी ये थी कि उसके पास पिस्टल थी और जिसकी वजह से वह ज्यादा दूरी से निशाना नहीं लगा पा रहा था। उसने अपने गांव के एक दिनेश फौजी से संपर्क किया और आरके स्प्रिंग रायफल मंगवाई। लेकिन संपत के पास रायफल पहुंचे उससे पहले ही पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

salman khan death threat mumbai police singer moose wala lawrence bishnoi goldy brar Sampat Nehra
संपत नेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है संपत नेहरा?
संपत नेहरा, लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड है। चार साल पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी देकर सुर्खियों में आई लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा पर चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रामचंदर का बेटा है। इतना ही नहीं, संपत, नेशनल लेवल डीकैथलॉन (हर्डल रेस) सिल्वर मेडलिस्ट भी रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan death threat mumbai police singer moose wala lawrence bishnoi goldy brar Sampat Nehra
संपत नेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे बना गैंगस्टर?
पढ़ाई के दौरान संपत नेहरा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया। बिश्नोई ने एक शानदार एथलीट और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी का इस कदर ब्रेनवॉश किया कि वह जुर्म के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो गया। और धीरे-धीरे गैंगस्टर लॉरेंस का राइट हैंड बन गया। बता दें कि संपत, लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर भी है।

विज्ञापन
salman khan death threat mumbai police singer moose wala lawrence bishnoi goldy brar Sampat Nehra
सलमान-लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने रखा था 2 लाख रुपये का ईनाम
संपत पर चार राज्यों- हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में कुल 25 मामले दर्ज हैं। जिसकी वजह से पुलिस ने उसपर 2 लाख रुपये का  ईनाम भी रखा था। इसमें हरियाणा पुलिस ने 1 लाख तो राजस्थान और पंजाब पुलिस ने 50-50 लाख रुपये के ईनाम का एलान किया था। इसके अलावा संपत के खिलाफ 12 मर्डर करने का आरोप लगा है। 6 गैर-इरादतन हत्या के मामलों में संपत पर एफआईआर दर्ज हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed