फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल जाने से पहले गर्लफ्रेंड को यह तोहफा दे गए सलमान खान

Thu, 05 Apr 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Gift To Girlfriend Iulia Vantur Before Going To Jail
Salman Khan

सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। मगर सलाखों के पीछे जाने से पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को एक खास 'तोहफा' दे गए हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी फिल्म 'रेस-3' के लिए जो गाना लिखा है, उसे यूलिया गाएंगी।

Salman Khan Gift To Girlfriend Iulia Vantur Before Going To Jail
यूलिया वंतूर

'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने 'रेस-3' के लिए जो गाना लिखा है उसे पाकिस्तानी सिंगर आतिफ अस्लम और यूलिया वंतूर मिलकर गाएंगे। एक सूत्र ने बताया, 'टीम को एक गायिका की तलाश थी। सलमान खान के कहने के बाद ही यूलिया को यह ऑफर दिया गया।'

Salman Khan Gift To Girlfriend Iulia Vantur Before Going To Jail
Iulia Vantur

बता दें कि अबू धाबी में 'रेस-3' के एक गाने की शूटिंग हुई है जिसे सलमान खान पर फिल्माया गया है। 37 वर्षीय रोमानियाई टीवी प्रेजेंटर यूलिया वंतूर ने गायिका के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री ली है। पिछले महीने यूलिया वंतूर का गाना 'एवरी नाइट एंड डे' रिलीज किया गया था। इसका म्यूजिक सलमान खान के चहेते हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Gift To Girlfriend Iulia Vantur Before Going To Jail
यूलिया वंतूर

यूलिया वंतूर सलमान खान के साथ दुबई में मौजूद थीं, जहां उनके भांजे आहिल का दूसरा जन्मदिन मनाया गया। सलमान खान का परिवार भी यूलिया को पसंद करता है। महाशिवरात्रि के मौके पर सलमान खान की मां यूलिया को लेकर फार्म हाउस गई थीं और वहां उन्होंने पूजा भी की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमा खान ने यूलिया से आरती भी करवाई। यूलिया ने खान फैमिली के साथ शिवरात्रि का त्योहार मनाया। साथ ही गांव में जाकर गरीब परिवारों को खाना और कपड़े बांटे। 

विज्ञापन
Salman Khan Gift To Girlfriend Iulia Vantur Before Going To Jail
salman khan

सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग अबूू धाबी और बैंकाक में पूरी कर ली गई है। कुछ सीन्स मुंबई में फिल्माए जाएंगे। सलमान उस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ इसे को-प्रोड्यूज भी कर रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडीस, डेजी शाह और साकिब सलीम भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। यह ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed