{"_id":"61a8544288ff6a6cba3403d2","slug":"salman-khan-gives-savage-reply-to-fan-for-not-recognizing-shahrukh-khan-during-antim-promotion-on-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral: फैन ने सलमान के सामने शाहरुख को पहचानने से किया इनकार, भाईजान ने की बोलती बंद, देखिए वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral: फैन ने सलमान के सामने शाहरुख को पहचानने से किया इनकार, भाईजान ने की बोलती बंद, देखिए वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा शो में सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
द कपिल शर्मा शो के सेट पर हर हफ्ते कोई न कोई गेस्ट आते ही रहते हैं। उनके साथ बातचीत कर कपिल और शो के अन्य कलाकार लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट करते हैं। बीते दिनों सलमान खान अपनी नई फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ ' के प्रोमोशन के लिए कपिल के शो में आए थे। यहां एक शख्स के साथ उनकी उनसे ऐसी बातचीत हुई जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Trending Videos
2 of 5
इस शख्स ने शाहरुख को पहचानने से किया इनकार
- फोटो : इंस्टाग्राम
शो देखने आए शख्स ने बताया कि वह सूरत से आया है और छोटा मोटा आर्टिस्ट है। इसपर सलमान ने तुरंत जवाब दिया कि कोई एक्टर, कोई आर्टिस्ट और कोई कलाकार छोटा नहीं होता। वो लाइन याद है न शाहरुख खान साहब की मूवी का?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कपिल शर्मा शो में सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसपर उस शख्स ने बढ़ा चढ़ा कर सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि अपन भाई को जनता है सिर्फ। हिंदुस्तान का भाई। हिंदुस्तान का सिर्फ एक ही भाई है सर। उस शख्स का इशारा सलमान की तरफ था, लेकिन उन्हें शाहरुख के लिए ऐसा सुनकर शायद अच्छा नहीं लगा। इसके बाद सलमान ने जो जवाब दिया वो उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
4 of 5
salman khan shahrukh khan
- फोटो : फाइल
सलमान ने कहा कि, " लेकिन वो (शाहरुख खान) अपना भाई है। तुम्हारे भाई का भाई क्या हुआ?" शख्स ने कहा, "अपना भी भाई"। इसपर सलमान ने गंभीरता से कहा, " हां, ये अपने माइंड में लेके चलना"। साथी कलाकार के लिए सलमान के इस अंदाज ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh And Salman
मालूम हो कि सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म अंतिम के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही इस फिल्म में सलमान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं उनके ऑपोजिट टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस महिमा मकवाना हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।