अभिनेता सलमान खान को शनिवार रात उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस में सांप ने काट लिया। देर रात हुई इस घटना के तुरंत बाद उन्हें कमोठे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं होने की वजह से उनकी हालात स्थिर है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
Salman Khan: बर्थडे से पहले पनवेल फार्महाउस क्यों गए थे सलमान खान? सामने आई डिटेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 घंटे बाद लौटे फार्म हाउस
इलाज के बाद सलमान रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट आए हैं। बता दें कि पहाड़ियों और जंगल से घिरे होने की वजह से इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को अभिनेता अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए पनवेल स्थित फार्म हाउस पहुंचे थे।
कल है सलमान का 56वां बर्थडे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां बर्थडे भी इसी फॉर्म हाउस पर मनाने वाले थे। हालांकि इस घटना के बाद कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अब सलमान ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट नहीं करेंगे। वे केवल अपने फैमिली मेंम्बर्स और क्लोज फ्रेंड्स को ही बर्थडे सेलिब्रेशन में इंवाइट करेंगे।
जनवरी में शुरू होगी 'टाइगर-3' की शूटिंग
जानकारी के मुताबिक सलमान खान जनवरी में 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। अभिनेता जल्द ही कटरीना कैफ के साथ दिल्ली में इस एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग शुरू कर सकते हैं । सलमान खान और कटरीना कैफ का कथित तौर पर 15 दिनों का शेड्यूल है, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा।
सलमान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक 2', आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' में मुख्य भूमिका में दिखेंगे।