{"_id":"5df76a9f8ebc3e87b2708d65","slug":"salman-khan-lucky-co-star-sneha-ullal-looks-like-aishwarya-rai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ऐश्वर्या' बन इस एक्ट्रेस ने सलमान को दिया था सहारा, अब लाइमलाइट से दूर ऐसे कमा रही मोटी रकम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ऐश्वर्या' बन इस एक्ट्रेस ने सलमान को दिया था सहारा, अब लाइमलाइट से दूर ऐसे कमा रही मोटी रकम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Sneha
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म लकी से करियर शुरू करने वालीं स्नेहा उल्लाल का 18 दिसंबर को जन्मदिन है। स्नेहा ने साल 2005 में सलमान के साथ फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की गई थी। कहा यह भी गया था कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान उनकी तरह दिखने वाली लड़की को लॉन्च कर रहे हैं।
2 of 6
SNEHA ULLA
पहली ही फिल्म से चर्चा बटोरने वाली स्नेहा काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। 18 दिसंबर 1987 को जन्मीं स्नेहा के जन्मदिन पर जानते हैं आखिर वो इन दिनों क्या कर रही हैं। सलमान की स्नेहा से मुलाकात तब हुई जब वह ऐश्वर्या से जुदा हुए थे। इस दौरान सलमान के टूटे दिल ने स्नेहा के करियर को उभारा। साथ ही सलमान को मौका मिला ब्रेकअप से बाहर आने का। ऐसी खबरें उन दिनों खूब छपी कि सलमान को दूसरी 'ऐश्वर्या' मिल गई।
3 of 6
स्नेहा उलाल
दर्शकों ने जब स्नेहा उलाल को पहली बार पर्दे पर देखा तो एक बार तो उन्हें भी यही लगा कि ये तो ऐश्वर्या ही हैं हालांकि पहली फिल्म के बाद वो गायब सी हो गईं। लकी: नो टाइम फॉर लव बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने आर्यन (2006), जाने भी दो यारो (2007) और क्लिक (2009) में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्नेहा उलाल
- फोटो : Twitter
मायानगरी में मिली असफलता के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया था। फिल्में न चलने के पीछे स्नेहा ने कहा था- जब मैं फिल्मों में आई थी तब मैं सिर्फ 15-16 साल की ही थी। फिल्म का ऑफर आया और वो भी सलमान खान की तरफ से तो कर लिया लेकिन उस समय मैंने कड़ी मेहनत नहीं की थी।"
विज्ञापन
5 of 6
sneha ullal
जून 2017 में स्नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था मैं तीन साल तक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित थीं। जो कि खून से संबंधित बीमारी है। मैं इतनी कमजोर हो गई थी कि एक्ट्रेस के तौर पर खरी नहीं उतर पा रही थी। यहां तक कि मुझे चलने, डांस करने और लगातार शूटिंग करने में भी काफी तकलीफ होती थी। इसके बाद मैंने फैसला किया कि मुझे काम से ब्रेक लेकर अपनी बीमारी का इलाज कराना चाहिए, क्योंकि मैं हर दूसरे दिन बीमार पड़ रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।