सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री की उन हस्तियों में से एक हैें, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती हैं। वह आज देश के टॉप पेड एक्टर्स में भी शुमार हैं। कथित तौर पर, सलमान खान 2016 में सुल्तान फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की फीस लेने वाले पहले भारतीय स्टार थे। 2017 में आई 'टाइगर ज़िंदा है' के लिए उन्होंने लगभग 130 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इतना ही नहीं आज अभिनेता 2300 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
Salman Khan: लग्जरी गाड़ियां, आलीशान घर, 2300 करोड़ की संपत्ति, कौन होगा सलमान खान की संपत्ति का वारिस?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैलेक्सी अपार्टमेंट में फ्लैट
इसके अलावा अभिनेता सलमान खान के पास मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक प्लैट है। जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये हैं। बता दें कि अभिनेता पिछले कई सालों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं। उनके माता-पिता अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहते हैं। वहीं अभिनेता का प्लैट ग्राउंड फ्लोर पर है।
करोड़ो में है फार्महाउस की कीमत
उनके पास पनवेल में एक फार्महाउस भी है। इसे अर्पिता फार्म भी कहा जाता है, यह मैक्सिमम सिटी से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर स्थित है। लॉकडाउन के दौरान, सलमान को पनवेल में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया था। यहां एक भव्य पूल, एक जिम और चारों ओर हरियाली है। कथित तौर पर, उनके फार्महाउस की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है।
51वें जन्मदिन पर खरीदा घर
खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने कथित तौर पर मुंबई के धारावी के एक गांव गोराई में एक भव्य संपत्ति खरीदी है। अभिनेता ने अपने 51वें जन्मदिन पर अपने लिए विशाल समुद्र तट का घर खरीदा। इसमें एक जिम, एक स्विमिंग पूल और एक मूवी थियेटर भी है।
विदेशों में है प्रॉपर्टी
कथित तौर पर सलमान खान दुबई के बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में स्थित एक शानदार अपार्टमेंट के मालिक हैं। अभिनेता को अक्सर इस खूबसूरत शहर में घूमते देखा जाता है।