फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बजरंगी भाईजान' के एक्टर की कोरोना से मौत, एक दिन पहले ही हुआ था मां का देहांत

Thu, 12 Nov 2020 02:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 12 Nov 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Salman khan movie bajrangi bhaijaan actor harish banchata dies with covid 19
बजरंगी भाईजान - फोटो : फाइल

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कई राज्यों में अचानक कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को इस जानलेवा वायरस से 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की लिस्ट में सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के एक्टर हरीश बंचटा (Harish Banchata Dies) भी शामिल थे। 

Salman khan movie bajrangi bhaijaan actor harish banchata dies with covid 19
हरीश बंचटा - फोटो : फेसबुक

हरीश बंचटा को पहले हल्का बुखारा आया था। इसके बाद उन्हें रोहडू से आईजीएमसी में शिफ्ट किया गया। जब उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

Salman khan movie bajrangi bhaijaan actor harish banchata dies with covid 19
हरीश बंचटा - फोटो : फेसबुक

मंगलवार शाम कोरोना नियमों का ध्यान रखते हुए हरीश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुख की बात यह है कि हरीश की मौत से एक दिन पहले ही उनकी मां का देहांत हो गया था। लगातार दो लोगों के निधन से पूरा परिवार टूट गया है। हरीश की एक बेटी है जो नौवीं कक्षा में पढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan movie bajrangi bhaijaan actor harish banchata dies with covid 19
crime patrol - फोटो : फाइल

48 साल के हरीश बंचटा, शिमला के चौपाल इलाके के रहने वाले थे। वह पिछले करीब 18 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिकों में अभिनय से की। वह सीआईडी और क्राइम पेट्रोल जैसे कार्यक्रमों में भी नजर आए थे।

विज्ञापन
Salman khan movie bajrangi bhaijaan actor harish banchata dies with covid 19
बजरंगी भाईजान - फोटो : फाइल

साल 2015 में हरीश बंचटा को बड़ी सफलता मिली। उन्हें कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। बजरंगी भाईजान में हरीश ने पाकिस्तान के पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। 

बाइस्कोप: शो मैन के ताने ने देव आनंद के दोस्त को बनाया निर्माता, आइटम नंबर में बेकाबू हो गए प्रेमनाथ

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed