{"_id":"5afac90f4f1c1be0408b57c9","slug":"salman-khan-movie-bharat-uttarakhand-actor-sushil-play-lead-role-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद पर फिल्म ‘भारत’ में इस पहाड़ी एक्टर से टक्कर लेंगे सलमान खान, दमदार रोल में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईद पर फिल्म ‘भारत’ में इस पहाड़ी एक्टर से टक्कर लेंगे सलमान खान, दमदार रोल में आएंगे नजर
Wed, 16 May 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लैंसडौन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लैंसडौन
Updated Wed, 16 May 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'टाइगर' ईद पर अपनी आने वाली फिल्म भारत में इस पहाड़ के लड़के से टक्कर लेते दिखेंगे। दोनों बेहद जबरदस्त रोल में नजर आएंगे।
2 of 5
Salman Khan
सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में लैंसडौन के गांव बौंठा के सुशील बौंठियाल महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म निर्माता निदेशक अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग आजकल भारत और विदेश में चल रही है। जानकारी के मुताबिक सलमान की यह फिल्म साल 2019 में ईद पर रिलीज होगी।
3 of 5
bharat
- फोटो : SELF
दिनेश बौंठियाल तथा सरिता बौंठियाल के घर जन्मे सुशील बड़े व छोटे पर्दे में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रहे हैं। उत्तराखंड के इस सितारे को फिल्म निदेशक अली अब्बास जफर तथा प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने बॉलीवुड सितारे सलमान खान तथा प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म भारत के लिए साइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
लैंसडौन व बौंठा गांव में अपने परिजनों व मित्रों से मिलने आए सुशील ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि फिल्म में उनका किरदार नेगेटिव मौलवी का है, जो दो धर्मों के बीच वैमनस्यता फैलाते हुए उनकी भावनाओं को उद्वेलित करता है।
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh Khan
इससे पहले वह शाहरुख खान के साथ बिल्लू बारबर, अक्षय कुमार के साथ ओ माई गॉड, जूही चावला के साथ गुलाब गैंग समेत छोटे पर्दें पर कलर्स चैनल के धारावाहिक ‘फुलवा’, लाइफ ओके के सीरियल ‘गुस्ताख दिल’, जीटीवी के धारावाहिक ‘साराजीनी’, सोनी के ’क्राइम पेट्रोल‘ में अपनी अदाकारी से सबका मन मोह चुके हैं। कलर्स में चल रहे धारावाहिक ‘सावित्री देवी कालेज एंड हास्पिटल’ में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।