काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने एक बार फिर से सलमान खान को फटकार लगाई है। ये फटकार उन्हें कोर्ट में उपस्थित ना होने पर लगाई गई है। सलमान को गुरुवार को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में पेश होना था। सलमान के वकील ने उनकी ओर से कोर्ट में नियमित हाजिरी माफी की अर्जी पेश की थी।
सलमान खान को कोर्ट ने लगाई फटकार और जामिया छात्रों पर प्रियंका चोपड़ा का बयान, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून को लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर बीते दिनों प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज की जिसके बाद स्टार्स ने जमकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। इनमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी ट्वीट करते हुए इस घटना की निंदा की। अब कहा जा रहा है कि इसी ट्वीट के चलते हरियाणा सरकार ने अभिनेत्री को बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर पद से हटा दिया है।
परिणीति चोपड़ा ने चुकाई विरोध की कीमत, इस पद से हटाने की अफवाह
हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का 17 दिसंबर को पुणे में निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने श्रीराम लागू को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी, लेकिन इस बीच उनको श्रद्धांजलि देने पर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं।
श्रीराम लागू को दो दिन बाद श्रद्धांजलि देने पर ट्रोल हुईं माधुरी दीक्षित, यूजर बोले- 'आप बहुत...'
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया और AMU के छात्रों के साथ हुई बर्बरता का मुद्दा अब काफी बड़ा बन गया है। देशभर से इन छात्रों को समर्थन मिल रहा है। राजनेता से लेकर अभिनेता तक इनके पक्ष में खड़े हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों के शांति से आवाज उठाने को सही बताते हुए हिंसा को गलत बताया है।
जामिया-AMU के छात्रों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए...
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कुछ फिल्मों में सोहेल ने सलमान के साथ भी काम किया । वो फिल्में सिर्फ सलमान के नाम पर ही चल पाईं । अब सोहेल एक्टिंग से दूर सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। आज उनका जन्मदिन है।
सोहेल खान को इस वजह से घर से भागकर करनी पड़ी थी शादी, पत्नी सीमा चलाती हैं करोड़ों का करोबार