फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस नायाब चीज पर आया सलमान खान का दिल, 2 करोड़ कीमत लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटे

Tue, 06 Feb 2018 09:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
salman khan offer 2 crore rupee for rare breed horse saqab his owner rejected
सलमान खान

हाल ही में सलमान खान अपनी फिल्म 'रेस 3' के अलावा एक और वजह से चर्चा में आ गए हैं। वैसे तो सलमान खान का ऑफर ठुकराने की हिम्मत किसी में नहीं लेकिन एक शख्स ने ऐसा कर दिया है। सलमान 2 करोड़ रुपए देकर उसकी एक नायाब चीज खरीदना चाहते थे लेकिन यह शख्स नहीं माना।

salman khan offer 2 crore rupee for rare breed horse saqab his owner rejected
सकाब

दरअसल, यह नायाब चीज एक घोड़ा है। जिसकी कीमत सलमान ने 2 करोड़ रुपए लगाई है। सलमान खान को घोड़ों का बहुत शौक है। उनके पनवाल स्थित फार्म हाउस पर कुत्तों के अलावा घोड़ों की देखभाल के लिए अगल व्यवस्‍था की गई है। इस सफेद घोड़े का नाम सकाब है।

salman khan offer 2 crore rupee for rare breed horse saqab his owner rejected
सकाब

अहमदाबाद के रहने वाले सिराज खान पठान इस घोड़े के मालिक हैं। सकाब वर्ल्ड फेमस घोड़ों में से एक है और सलमान का दिल इस पर आ गया है। लेकिन सिराज इसे बेचने को तैयार नहीं हैं। एक साल पहले पंजाब की बादल फैमिली ने इस घोड़े की कीमत 1.11 करोड़ रुपए लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan offer 2 crore rupee for rare breed horse saqab his owner rejected
सलमान खान

सिराज ने उस समय भी सकाब को बेचने से मना कर दिया था। सिराज कहते हैं कि सकाब उनके लिए बेशकीमती है। उसकी बोली नहीं लगाई जा सकती। सिराज ने 2015 में सकाब को 14 लाख रुपए में खरीदा था। सकाब की नस्ल बेहद दुर्लभ मानी जाती है।

विज्ञापन
salman khan offer 2 crore rupee for rare breed horse saqab his owner rejected
सलमान खान

उसकी उम्र 6 साल है और उसके करतब बेमिसाल हैं। सकाब 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है और यह देश का सबसे तेज घोड़ा है। सकाब अब तक तीन-तीन नेशनल अवॉर्ड जीत चुका है। 31 जनवरी को राजस्थान के जैसलमेर के मरू महोत्सव में भी देशभर के घोड़ों को इसने पीछे छोड़ दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed