काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की बेल की अर्जी पर जोधपुर कोर्ट में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सुनवाई होगी। सलमान खान ने सजा खत्म करने की भी अपील की है। एक्टर के वकील आनंद देसाई ने आधिकारिक बयान जारी किया है।
सलमान खान के जेल जाते ही सामने आए वकील,कोर्ट के फैसले पर उठाए 2 बड़े सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के वकील ने सवाल उठाए हैं कि जब मामले के पांच आरोपियों को बरी कर दिया गया, तो फिर सलमान को अकेले सजा क्यों दी गई? क्या सलमान खान जोधपुर के दुर्गम इलाके में आधी रात शिकार पर अकेले गए थे?
सलमान खान के वकील की दलील है कि जिस इंवेस्टिगेशन के आधार पर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक्टर को दो मामलों और आर्म्स एक्ट केस में सीजेएम कोर्ट ने बरी किया, तो मौजूदा मामले में सलमान खान को किस आधार पर सजा सुनाई गई?
फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने सलमान खान के वकील का आधिकारिक बयान ट्विटर पर शेयर किया है-
Statement of @BeingSalmanKhan lawyer pic.twitter.com/sBzxzlKBV7
गौरतलब है काला हिरण का शिकार करने के दोषी पाए गए सलमान खान को पांच साल जेल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बीस साल पुराने मामले में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, तब्बू, नीलम कोठारी, सोनाली बेंद्रे और स्थानीय दुष्यंत सिंह को भी सह-आरोपी बनाया गया था। मगर सबूतों के अभाव की वजह से कोर्ट ने सभी पांच सह-आरोपियों को बरी कर दिया।