सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या के मैनेजर की जान बचाने पर शाहरुख की तारीफ, सलमान बोले- हीरो वो होता है...

एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 31 Oct 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
salman khan peaise Shah Rukh khan for Saved The Life Of Aishwarya rai Manager
Salman khan - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में दिवाली पार्टी के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शाहरुख खान ने अपनी जान पर खेलकर ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर की जान बचाई। इस घटना के बाद शाहरुख के साहस की जमकर तारीफ हो रही है। अब इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी जुड़ गया। उन्होंने एक अलग अंदाज में शाहरुख की बहादुरी की तारीफ की है।

Trending Videos
salman khan peaise Shah Rukh khan for Saved The Life Of Aishwarya rai Manager
Shah Rukh khan - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान का एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का है। इस वीडियो में शाहरुख के कपड़ों में आग लगी है और बैकग्राउंड में सलमान की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें सलमान कह रहे हैं- 'हीरो वो होता है जो आग में कूदकर, बुझाकर बचाता है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@iamsrk

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on


 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan peaise Shah Rukh khan for Saved The Life Of Aishwarya rai Manager
गौरी के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की मौत के बाद ये बच्चन परिवार की ओर से पहली दिवाली पार्टी रही। पार्टी में सभी बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। पार्टी में सेलेब्स जमकर मस्ती कर रहे थे। 

salman khan peaise Shah Rukh khan for Saved The Life Of Aishwarya rai Manager
शाहरुख खान-गौरी और मैनेजर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पार्टी में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई। जहां बाकी लोग सिर्फ सोच विचार कर रहे थे तब तक शाहरुख ने फुर्ती दिखाते हुए अर्चना को आग से बचा लिया। अर्चना फिलहाल मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। डाक्टर्स के मुताबिक अर्चना का दाहिना हाथ-पैर 15 प्रतिशत झुलस गया है। वहीं शाहरुख खान भी अर्चना को बचाते हुए थोड़ा बहुत झुलस गए।

विज्ञापन
salman khan peaise Shah Rukh khan for Saved The Life Of Aishwarya rai Manager
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा सुबह 3 बजे हुआ, जब पार्टी में कुछ ही लोग बचे थे। पार्टी में मौजूद एक चश्मदीद के मुताबिक, 'जिस वक्त अर्चना के लहंगे में आग लगी, वह अपनी बेटी के साथ थीं,। अचानक लगी आग से हर कोई हैरान परेशान रह गया और किसी को कुछ नहीं सूझ रहा था। लेकिन इतने में शाहरुख खान अर्चना के पास पहुंचे और अपनी जैकेट की मदद से अर्चना की आग बुझाई। अर्चना की आग बुझाने के चक्कर में शाहरुख खुद भी थोड़ा झुलस गए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed