बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के नाम पर अक्सर लोगों से ठगी और पैसे ऐंठने की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में इन दिनों शहर में कई जगह पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टर में लिखा गया है। सलमान खान के ब्रांड बीइंग ह्यूमन की तरफ से एक इंवेट का आयोजन किया जा रहा है और इसे भाईजान ही होस्ट करेंगे, जैसे ही सलमान को इस बारे में पता चला उन्होंने तुरंत इसे लेकर ट्वीट किया।
यूपी में सलमान खान के नाम पर ठगे जा रहे थे लोग, भाईजान ने तुरंत लिया ये एक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पोस्टर में सलमान खान के अलावा नेहा कक्कड़, गुरु रंधावा, अरमान मलिक और अरमान मलिक के परफॉर्म करने की बात लिखी गई है। साथ ही एमटीवी को पार्टनर बताया गया है।
पोस्टर में 4 मई को कार्यक्रम होने की बात कही गई है। लोगों से पैसे ऐंठने के लिए बाकायदे इस विज्ञापन को अखबार में भी प्रकाशित किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों ने पोस्टर पर दिख रहे नंबरों पर फोन किया तो उन्हें शो के टिकट बुकिंग के रेट बताए गए। टिकट की कीमत ढाई हजार रुपये तक बताई गई। कई लोगों ने टिकट भी बुक करा लिए
सलमान खान को जैसी ही इस फर्जीवाड़े के बारे में पता चला उन्होंने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से इस पोस्टर की तस्वीर को शेयर किया। सलमान ने लिखा, "न तो मैं और न बीइंग ह्यूमन किसी भी तरह से इस इवेंट से जुड़े हुए हैं।"
Neither Being Human Foundation nor me are associated with this event in any way... pic.twitter.com/bwXdYYCaiO
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म भारत में काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म ओड टु माय फादर पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और इसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।