{"_id":"5b236c7f4f1c1bb0318b6e20","slug":"salman-khan-release-race-3-action-trailer-ahead-of-its-official-trailer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिनेमा हॉल में 'रेस-3' देखने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले देख लें यह वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिनेमा हॉल में 'रेस-3' देखने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले देख लें यह वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
race 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने अपनी फिल्म रेस 3 का एक और ट्रेलर रिलीज किया है। इस ट्रेलर में पहले ट्रेलर से भी ज्यादा एक्शन सीन्स और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलेंगे। सलमान खान ने फिल्म की रिलीज से कुछ घंटे पहले फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज कर फैन्स का उत्साह और बढ़ा दिया।
Race 3
सलमान खान ने ट्विटर पर फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया-
Next level ka action .. Next level ka thrill toh next level ka Trailer toh banta hai! Enjoy the #Race3ActionTrailerhttps://t.co/FOctSbOWP9@Asli_Jacqueline @AnilKapoor @ShahDaisy25 @thedeol @remodsouza @RameshTaurani @Saqibsaleem @FreddyDaruwala @SKFilmsOfficial @tipsofficial
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 14, 2018
salman khan race 3
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'रेस 3' ने एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल आई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की बंपर एडवांस बुकिंग हुई थी। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार नागपुर, रायपुर, बिलासपुर, जबलपुर और कोरबा में बेहतरीन एडवांस बुकिंग हुई है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अच्छी एडवांस बुकिंग देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Race 3 poster
फिल्म की बुकिंग और दर्शकों के बीच 'रेस 3' की एक्साइटमेंट को देखकर ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि 'रेस 3' चंद दिनों में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है। इस फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा डेजी शाह, अनिल कपूर,बॉबी देओल और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।
विज्ञापन
Race 3
'रेस 3' में सलमान खान ने दो रोमांटिक गाने लिखे हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह फिल्म उन्हें दो साल पहले ऑफर की गई थी मगर उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। सलमान खान का कहना था कि वह उनके टाइप की फिल्म नहीं है। उन्होंने इस शर्त पर फिल्म साइन की थी कि वह फिल्म की स्क्रिप्ट में अपने हिसाब से बदलाव करवाएंगे।