{"_id":"5a88498e4f1c1b3c718b5528","slug":"salman-khan-releases-ayush-sharma-first-film-loveratri-poster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिसके लिए सलमान ने ढूंढी थी लड़की, अब उस फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिसके लिए सलमान ने ढूंढी थी लड़की, अब उस फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज
Sun, 18 Feb 2018 07:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र और 'दबंग' सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की पहली फिल्म लवरात्रि का पोस्टर रिलीज हो गया है। सलमान खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही यह देश की पहली ऐसी डेब्यू फिल्म होगी, जिसका बजट सबसे ज्यादा होगा।
2 of 4
इसमें मंडी निवासी आयुष शर्मा मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके साथ बरिना हुसैन मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। यह एक लव स्टोरी होगी, जिसकी शूटिंग गुजरात और लंदन में की जाएगी। शूटिंग 3 मार्च से शुरू होगी और 21 सितंबर को फिल्म रिलीज होगी। आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ शादी की है।
3 of 4
सलमान खान ने पहले ही अपने जीजा को बड़े पर्दे पर उतारने की बात कही थी और इसके लिए आयुष को बाकायदा एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी गई है। इन सब के बाद अब आयुष की पहली फिल्म का पोस्टर लांच कर दिया गया है। मंडी जिला सहित हिमाचल प्रदेश के लोगों में अभी से इस फिल्म को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि यह पहला मौका होगा जब हिमाचल का कोई गबरू बड़े पर्दे पर मुख्य अभिनेता के तौर पर लांच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं, परिवार के सदस्यों में भी इस बात को लेकर उत्साह है। आयुष शर्मा के दादा पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम, पिता अनिल शर्मा, माता सुनीता शर्मा और बड़े भाई आश्रय शर्मा ने आयुष को शुभकामनाएं दी हैं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।