{"_id":"5b7a3a6d42c792466c100104","slug":"salman-khan-rumoured-girlfriend-iulia-vantur-will-seen-her-debut-film-with-randeep-hooda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की ये गर्लफ्रेंड गाने के बाद अब करेंगी बॉलीवुड में एक्टिंग, साइन की इतनी बड़ी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की ये गर्लफ्रेंड गाने के बाद अब करेंगी बॉलीवुड में एक्टिंग, साइन की इतनी बड़ी फिल्म
Mon, 20 Aug 2018 09:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की तथाकथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर गानों और मॉडलिंग से दर्शकों के दिलों के जीतने के बाद अब बड़े परदे पर एक्टिंग करती नजर आएंगी। रोमानिया में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने वाली लूलिया डायरेक्टर प्रेम सोनी की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। उनको लेकर प्रेम सोनी ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रेम सोनी की फिल्म में लूलिया वंतूर के साथ दिग्गज कलाकार रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है कि सलमान के खास दोस्त प्रेम सोनी लंबे समय से लूलिया को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। आखिरकार लूलिया को साइन करने के बाद अब वह फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं खुद लूलिया भी बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर बहुत खुश दिख रही हैं।
3 of 4
गौरतलब है कि लूलिया वंतूर की पहली डेब्यू फिल्म को जहां प्रेम सोनी निर्देशन करेंगे, वहीं बताया जा रहा है कि उनकी यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैरन तले प्रोड्यूस की जा सकती है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह फिल्म गोवा में शूट की जाएगी। वहीं बात करें प्रेम सोनी की तो वह लंबे समय बाद किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। हालांकि उनकी अभी तक किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि लूलिया वंतूर बेहतर मॉडल, एक्टर और न्यूज एंकर होने के साथ एक अच्छी गायिका भी हैं। बीते दिनों रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में लूलिया ने इस फिल्म के ‘सेल्फिश’ गाने में अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वह म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया की एलबम के लिए गाना गा चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।