{"_id":"5b7a3ebf42c792466578b444","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-visits-orphanage-home-with-family-after-roka-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सगाई के बाद सास-ससुर और निक के साथ प्रियंका पहुंचीं इस खास जगह, पहले भी कर चुकी हैं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सगाई के बाद सास-ससुर और निक के साथ प्रियंका पहुंचीं इस खास जगह, पहले भी कर चुकी हैं ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
priyanka and nick
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका और फिर सगाई की पार्टी खूब चर्चा में रही। इन दोनों स्टार्स की सगाई के बाद बधाइयों को सिलसिला जारी है। सेलिब्रिटी हो या फिर आम हर कोई सोशल मीडिया पर इन दोनों को शुभकामनाएं दे रहा है। इस बीच प्रियंका और निक जोनस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यह तस्वीरें सगाई के एक दिन बाद की है जब प्रियंका और निक एक साथ देखे गए।
Priyanka Chopra
सगाई के बाद यह कपल मुंबई के अंधेरी में स्थित एक अनाथालय गया। इस अनाथालय का नाम सेंट केथेरियन ओर्फनेज होम है। इस अनाथालय में प्रियंका और निक अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ पहुंचे। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब प्रियंका किसी अनाथालय में देखी गई हों इससे पहले भी वह कई बार भी इस तरह से अनाथालय जा चुकी हैं।
priyanka and nick
प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा, निक के पिता पॉल केविन जोनस और मां डेनिस मिलर जोनस भी थीं। प्रियंका कई तरह की संस्थायों से जुड़ी है। वह यूनीसेफ की चाइल्ड राइट्स गुडविल एंबेसडर भी हैं जिसके तहत वह कई सारे कैंपेन से जुड़ी हैं। हाल ही में प्रियंका रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप भी गई थीं जहां पर उन्होंने लोगों की मदद करते हुए देखा गया था। ऐसे में निक के परिवार के साथ प्रियंका का सगाई के बाद तुरंत अपने सास-ससुर और होने वाले पति निक के साथ यहां पर आना अपने आप में बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nick parents
आपको बता दें, प्रियंका और निक ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने सगाई और रोका सेरेमनी हुई। इस खास मौके पर प्रियंका और निक पारंपरिक भारतीय लिबास में नजर आए थे। वहीं शाम की पार्टी में दोनों ने पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। पार्टी में आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अंबानी परिवार, मुश्ताक शेख, अनुषा डांडेकर मौजूद थीं। इस पार्टी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें प्रियंका और निक सभी मेहमानों के साथ पोज देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
priyanka and nick
दिलचस्प बात यह थी कि रोका सेरमनी और सगाई पार्टी में निक के माता-पिता भी भारतीय लिबास में नजर आए। रोका सेरेमनी में निक की मां ने सलवार कमीज पहना हुआ था तो वहीं उनके पिता कुर्ता पायजामा पहने हुए थे। वहीं शाम की पार्टी में प्रियंका की सास साड़ी में तो वहीं ससुर कोट पैंट में नजर आए।