फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्जरी के बाद सलमान की 'हीरोइन' का चेहरा हुआ ऐसा, तस्वीरें हुईं वायरल

Sun, 26 Feb 2017 10:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan's heroine Ayesha Takia's lip surgery hogs attention, spotted at cafe and bar launch
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
लंबे समय से फिल्मों से दूर एक्ट्रेस आयशा टाकिया फिर से चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने बदले चेहरे और सर्जरी को लेकर।


दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान की हैं और इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि आयशा टाकिया ने अपने होठों की सर्जरी करवाई है।
Salman Khan's heroine Ayesha Takia's lip surgery hogs attention, spotted at cafe and bar launch
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
लेकिन इस सर्जरी से उनका चेहरा बेहद खराब लग रहा था। खुद लोग भी उन्हें इवेंट में ऐसे लुक में देखकर चौंक गए। उनके होंठ कुछ ज्यादा ही फूले हुए और उभरे हुए थे जिससे आयशा टाकिया बड़ी अजीब लग रहीं थीं।

कहा जा रहा था कि आयशा टाकिया जल्द ही फिल्मों में लौटना चाहती हैं, जिसकी उन्होंने तैयारी भी शुरु कर दी है। पिछले साल उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया था जो जल्द ही रिलीज होगा। हो सकता है आयशा टाकिया ने ये सर्जरी इसीलिए करवाई हो।
Salman Khan's heroine Ayesha Takia's lip surgery hogs attention, spotted at cafe and bar launch
- फोटो : self
ऐसा पहली बार नहीं है जब सर्जरी की वजह से किसी हीरोइन का ऐसा हाल हुआ हो। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने भी जब होंठों की सर्जरी करवाई तो फैंस ने उनके बदले लुक का खूब मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan's heroine Ayesha Takia's lip surgery hogs attention, spotted at cafe and bar launch
- फोटो : ayeshatakia/Instagram
आयशा टाकिया ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र से की थी और कई हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम किया। सलमान खान के साथ 'वॉन्टेड' तो अजय देवगन के साथ 'टार्जन द वंडर कार' में काम किया। लेकिन 2009 में शादी करने के बाद आयशा ने 2011 में फिल्मों को अलविदा कह दिया। उस साल आई फिल्म 'मोड़' में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।
विज्ञापन
Salman Khan's heroine Ayesha Takia's lip surgery hogs attention, spotted at cafe and bar launch
ayesha takia salman khan - फोटो : ayeshatakia/Instagram
हालांकि फिल्मों से दूरी बनाए रखने के बाद भी उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए रखे और एक रिएलिटी शो भी होस्ट किया, लेकिन अब खबर है कि वो जल्द ही फिल्मों में एंट्री करेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed