सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने फॉर्म हाउस पर हैं। आए दिन वहां से सलमान सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ साझा करते रहते हैं। हाल ही में सलमान का घोड़े को घास खिलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब दबंग खान का एक और वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में सलमान घुड़सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं।
घुड़सवारी करते हुए सलमान खान का वीडियो आया सामने, लॉकडाउन के बाद फॉर्म हाउस पर बिता रहे वक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुड़सवारी के इस वीडियो को सलमान ने खुद ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान अपने सिर पर पत्ते रखते हैं। घोड़ा वो पत्तियां उठाकर खाने लगता है। इसके बाद सलमान घुड़सवारी करने के लिए निकल पड़ते हैं। घुड़सवारी करने के बाद सलमान घोड़े पर अपना प्यार भी लुटाते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा था- 'सवारी के लिए ले जाते हुए।' अभिनेता के इस वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। सलमान का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी सलमान का पोस्ट किया गया एक और वीडियो चर्चा में रहा।
Being taken for a ride... pic.twitter.com/Svayb3Mtxv
ये वीडियो इस वजह से ज्यादा चर्चा में इसलिए रहा क्योंकि घोड़े को जो खास खिला रहे थे वो खुद भी खाने लगे। इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'ब्रेकफास्ट विद माई लव।' आपको बता दें, लॉकडाउन की वजह से सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस पर ही फंस गए हैं। हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वो बता रहे हैं कि निर्वान (सोहेल खान का बेटा) ने तीन हफ्तों से अपने पिता को नहीं देखा है।
सलमान ने वीडियो में कहा था कि फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए वहां गए थे और फिर लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस कर रह गए। इसके साथ ही सलमान ने लोगों से अपने घर पर रहने की अपील की थी।
इसलिए ऑडीशन देने बंद कर दिए थे मानवी गगरू ने, अमर उजाला से हर मुद्दे पर की मन की बात