सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'दबंग' की तीसरे हिस्से 'दबंग 3' की शूटिंग जारी है। इस फिल्म में सलमान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। लेकिन इस फिल्म से स्टार किड सई मांजरेकर भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में सई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है।
'दबंग 3' की इस एक्ट्रेस का फोटो वायरल, फिल्म में सलमान के साथ रोमांस करते आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान ने कई एक्ट्रेसेस को अपनी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करवाया है। इस लिस्ट में नया नाम शामिल हो चुका है महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर का। सई दबंग 3 के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
सई के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सलमान खान काफी अलर्ट हैं। वो नहीं चाहते की फिल्म के शूटिंग सेट से सई का कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए। ऐसे में हाल ही में सलमान खान ने दबंग 3 के शूटिंग सेट पर मोबाइल बैन कर दिया था। हालांकि उसके बाद भी सलमान-सोनाक्षी के कुछ फोटोज वायरल हो गए थे।
पढ़ें: शादी के बाद पूजा बत्रा ने पति नवाब को दिया ऐसा सरप्राइज, दबंग-3 की पूरी स्टारकास्ट हो गई हैरान
सलमान चाहते हैं कि वो खुद सई का लुक दर्शकों के सामने पेश करें। हालांकि सलमान की इस इच्छा के पहले सई ने सोशल मीडिया पर अपना एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में सई काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Keeping it surreal ✨ #saieemanjrekar
A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) on
फिल्म में सई के किरदार की बात करें तो ये फिल्म फ्लैशबैक में जाएगी जिसमें सई यंग सलमान खान की गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि सई अपने हिस्से की शूटिंग कर चुकी हैं।
पढ़ें: दबंग 3 के सेट से लीक हुए सलमान-सोनाक्षी के फोटोज, मोबाइल बैन करवाने का आइडिया हुआ फेल