{"_id":"5cc6c34abdec22073f3f0210","slug":"salman-khan-take-part-in-shooting-competition-in-indore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' की रिलीज से पहले अब इस काम में दिलचस्पी ले रहे सलमान खान, बोले- 'अभी नया हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' की रिलीज से पहले अब इस काम में दिलचस्पी ले रहे सलमान खान, बोले- 'अभी नया हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 29 Apr 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म सीरीज दबंग के तीसरे सीक्वल की शूटिंग इंदौर में करने की वजह से काफी सुर्खियों में थे। एक बार फिर से वह इंदौर में नजर आए हैं, लेकिन इस बार वह फिल्म की शूटिंग की वजह से नहीं बल्कि निशानेबाजी करते दिखाई दिए हैं।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रविवार को सलमान खान इंदौर के आर्मी मार्क्समेनशिप यूनिट में चल रही 62वीं नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने बिग बोर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा में हिस्सा लिया। इस दौरान सलमान खान ने रेंज पर प्रोन इवेंट में 60 मिनट तक लगातार 300 मीटर दूर टारगेट पर निशाना साधा। सलमान खान के साथ इस प्रतियोगिता में 6 और प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया था।
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
इस दौरान सहयोगी निशानेबाज ने सलमान खान से बेहतर निशाना लगाते हुए ज्यादा अंक हासिल किए। इसके बाद उसने सलमान खान से कहा 'सर आपसे ज्यादा अंक बनाए हैं।' वहीं उसकी बात पर दबंग खान ने पूछा लिया कि,'कितने साल से प्रैक्टिस कर रहे हो।' उसने जवाब दिया,'11 साल से।' सलमान ने कहा,'मैं अभी नया हूं, अगली बार आपसे ज्यादा अंक बनाकर बताऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
आर्मी मार्क्समेनशिप यूनिट में पहुंचे सलमान खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। यहां पहुंचे सलमान खान से उनके फैंस मिलना भी चाहते थे, लेकिन सुरक्षाकर्मीयों ने किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया। सलमान ने केवल सेना के अधिकारियों और उनके परिजनों के साथ कुछ समय बिताया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि बीते दिनों सलमान खान अपनी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग की वजह से मध्य प्रदेश में थे। दबंग की तीसरी सीरीज को मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान फिल्म 'भारत' को लेकर भी चर्चा में हैं। 'भारत' में उनके साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।