एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों और अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाले सेलेब्स में अगर कोई पहले नंबर पर आता है तो वो स्वरा हैं। स्वरा अपने बयानों की वजह से हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं।
स्वरा भास्कर को ट्रोल करना यूजर्स को पड़ा भारी, एक्ट्रेस ने करारा जवाब देकर की बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन स्वरा ने इन ट्रोल्स का भी तोड़ निकाल लिया है। स्वरा अपने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए बहुत ही समझदारी और चालाकी से काम लेती हैं। उनके ट्वीट या कमेंट पर जवाब देकर स्वरा अक्सर उनकी बोलती बंद कर देती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है।
दरअसल कुछ यूजर्स ने तख्ती पर लिखकर स्वरा की तरह न बनने की सलाह दी है। ट्रोल्स ने लिखा- स्वरा भास्कर की तरह मत बनें। अपनी उंगली का समझदारी से उपयोग करें। समझदारी से वोट करें। अब ट्रोल्स का इशारा किस तरफ था ये आप बखूबी जानते होंगे।
Awwwwwww!!!!! My trolls are hard at work again, sweating it out in the heat to popularise my name.. You guys are SO dedicated & sweet!!! 🤗🤗🤗🤗❣️❣️❣️❣️ Don’t mind the slut-shaming guys.. their imagination is a bit limited.. but loving the effort you two 🙌🏾🙌🏾🙌🏾 pic.twitter.com/fRqjGZ3b0q
इसके बाद स्वरा ने खुद इन ट्रोल्स की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा- मेरे नाम को फेमस करने के लिए मेरे ट्रोल्स फिर से इस गर्मी में पसीना बहाकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आप लोग मेरे लिए बहुत समर्पित हैं !!! आप लोगों का मैं बुरा नहीं मानती क्योंकि आपकी सोच सीमित है। लेकिन आप दोनों की कोशिश पर प्यार।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब स्वरा जैसी किसी एक्टर को ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले भी कई एक्टर्स किसी न किसी कारण इंटरनेट पर ट्रोल होते आए हैं। स्वरा इससे पहले कन्हैया कुमार का सपोर्ट कर ट्रोल हुईं थीं। एक यूजर ने तो उन्हें कन्हैया कुमार की अम्मा कह डाला था।