फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन की ये दरियादिली देख करेंगे तारीफ, वोट डालने से पहले बूढ़ी महिला की ऐसे की मदद

Mon, 29 Apr 2019 01:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 29 Apr 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan wins heart for helping an old lady climb the stairs during Lok Sabha Election 2019
Vanrun Dhawan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मुंबई में सभी सितारे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जमीं पर उतरे। इन स्टार्स में काजोल, अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, प्रियंका चोपड़ा और आमिर खान के अलावा कई सारे स्टार्स नजर आए। इन सबके बीच जिस स्टार पर सबकी निगाहें जाकर टिकीं वह कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन (Varun Dhawan) हैं। 

Varun Dhawan wins heart for helping an old lady climb the stairs during Lok Sabha Election 2019
Varun Dhawan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बड़े पर्दे पर हीरो बनकर लोगों को अपनी एक्टिंग के कायल बनाने वाले वरुण ने पोलिंग बूथ पर कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद लोग उन्हें असली हीरो बता रहे हैं। वरुण पोलिंग बूथ पर वोट डालने जा रहे थे। इस बीच वरुण की नजर एक बूढ़ी महिला पर पड़ीं। 

Varun Dhawan wins heart for helping an old lady climb the stairs during Lok Sabha Election 2019
Varun and David - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

महिला की उम्र ज्यादा थी और उन्होंने कमर में बेल्ट बांधी हुई थी। महिला को सीढ़िया चढ़ने में तकलीफ हो रही थी। वरुण ने महिला का हाथ पकड़ा और उन्हें पोलिंग बूथ के अंदर लाने में मदद की। वरुण की यह दरियादिली लोगों को खूब भा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan wins heart for helping an old lady climb the stairs during Lok Sabha Election 2019
Varun Dhawan - फोटो : instagram

इस तस्वीर में वरुण महिला की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं महिला खुश नजर आ रही हैं। वरुण पोलिंग बूथ पर पिता डेविड धवन के साथ वोट डालने आए थे। वोट डालने के बाद दोनों ने कैमरे में स्याही लगी उंगली भी दिखाई। वोट डालने के बाद वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और लोगों से मताधिकार करने की अपील की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

BE COOL GO VOTE #jaihind

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

विज्ञापन
Varun Dhawan wins heart for helping an old lady climb the stairs during Lok Sabha Election 2019
Varun Dhawan - फोटो : instagram

स्याही वाली उंगली दिखाते हुए वरुण ने तस्वीर शेयर की और लिखा- 'जाओ और वोट करो। जय हिंद।' फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वरुण की कलंक फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म से काफी उम्मीदे थीं हालांकि फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। फिलहाल वरुण रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग में बिजी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed