फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: रेप से लेकर अंडरवर्ल्ड तक, इन मामलों को लेकर जेल की हवा खा चुके हैं ये नामचीन सितारे

Sun, 22 Aug 2021 02:00 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 22 Aug 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
salman khan to akshay kumar these actors went to jail
सलमान खान, अक्षय कुमार - फोटो : social media

बॉलीवुड में अश्लील फिल्में बनाने को लेकर राज कुंद्रा खासे विवाद में फंसे हुए हैं। उन्हें क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। राज कुंद्रा पर आरोप है कि वो अपनी ऐप के लिए अश्लील फिल्मों की शूटिंग करवाते थे। बॉलीवुड में आपराधिक मामलों में फंसने वाले राज अकेले सेलेब्रिटी नहीं हैं। इससे पहले भी कई अभिनेता और निर्देशक अलग अलग कारणों के चलते फंस चुके हैं। उन्हें ना सिर्फ बदनामी झेलनी पड़ी बल्कि कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़े।



जेल जा चुके हैं यै नामचीन सितारे

इस लिस्ट में ए ग्रेड के कई बड़े नाम शामिल हैं। इन अभिनेताओं-अभिनेत्रियों पर गैर-इरादतन हत्या, रेप, ड्रग्स और खतरनाक हथियारों को रखने जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि राज कुंद्रा के अलावा और कौन कौन से अभिनेता-अभिनेत्रियों का नाम आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उन पर भारतीय कानून के हिसाब से केस भी चल रहे हैं। जानिए ऐसे ही 8 सेलेब्रिटियों के नाम जो खा चुके हैं जेल की हवा?

salman khan to akshay kumar these actors went to jail
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान खान

साल 1998 में सलमान खान 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान 2 काले हिरणों को गोली से मारने के मामले में फंस चुके हैं। इसमें उन्हें अप्रैल 2018 में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि सलमान एक ही दिन जेल में रहे और रिहा हो गए। इतना ही नहीं लंबे समय तक सलमान पर हिट एंड रन, आर्म्स एक्ट जैसे केस भी चले लेकिन इन आरोपों से भी सलमान खान बरी हो गए।

salman khan to akshay kumar these actors went to jail
संजय दत्त - फोटो : Instagram

संजय दत्त

संजय दत्त एक समय पर बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायक बन गए थे। साल 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट में गैर-कानूनी तौर पर खतरनाक हथियारों को रखने का मामला दर्ज हुआ था। साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पांच साल सजा सुनाई थी। लेकिन बाद में इसे तीन साल कर दिया गया। साल 2016 में संजय में अपनी सजा को पूरा कर लिया था। उनका नाम अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan to akshay kumar these actors went to jail
शाइनी अहूजा - फोटो : file photo

शाइनी आहूजा

शाइनी आहूजा का तो करियर ही जेल जाने के बाद बर्बाद हो गया था। दरअसल, साल 2009 में शाइनी पर नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा था। आरोप साबित होने पर उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी। तीन साल सजा काटने के बाद वह जमानत पर रिहा हो गए थे। इसके साथ ही शाइनी का पूरा करियर खत्म हो गया। अब वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं किसी को पता नहीं है।

विज्ञापन
salman khan to akshay kumar these actors went to jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

रिया चक्रवर्ती

गंभीर आरोपों में फंसने वाली रिया हालिया वक्त का सबसे चर्चित चेहरा हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले रिया का ड्रग कनेक्शन भी सामने आया था। रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। हालांकि रिया पर केस चल रहा है और वो कोर्ट के चक्कर काट रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed