{"_id":"5bdee22cbdec2269a369b3c1","slug":"salman-khan-upcoming-movie-bharat-katrina-kaif-is-leading-lady","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कोरियाई फिल्म का रीमेक है सलमान की अपकमिंग फिल्म 'भारत', तब्बू का अहम रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस कोरियाई फिल्म का रीमेक है सलमान की अपकमिंग फिल्म 'भारत', तब्बू का अहम रोल
Sun, 04 Nov 2018 05:42 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bharat
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 12 के साथ साथ सलमान खान इन अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग जोर-शोर से कर रहे है। फिल्म 'भारत' एक कोरियाई फिल्म का रीमेक है, जोकि 4 साल पहले रिलीज हुई थी। लंबे वक्त के बाद तब्बू भी इस फिल्म में सलमान खान के साथ काम करती नजर आएंगी। जानिए, फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
2 of 5
salman khan katrina kaif
- फोटो : instagram
'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है।
3 of 5
salman khan
- फोटो : instagram
इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी तो वहीं दिशा पटानी उनकी बहन के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान खान विभिन्न किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
- फोटो : Instagram
हाल ही में भारत के सेट से एक और तस्वीर सामने आई है। इस फोटो को किसी और ने नहीं बल्कि खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने शेयर किया है। ये फोटो फिल्म के एक खतरनाक सीन की है। जहां सलमान खान स्टंट राइडर के साथ मौत के कुएं में बाइक पर चक्कर लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ali abbas
- फोटो : file photo
फिल्म के डायरेक्ट अली अब्बास ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान मौत के कुएं में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में हुई है। वीडियो में मौत के कुएं के अंदर दो कार और दो मोटर साइकिल एक साथ चलते हुए नजर आ रहे है। अली अब्बास ने आगे लिखा है फाइनली इस फिल्म का सबसे खतरनाक सीन का शूट कम्पलीट हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।