फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Upcoming Movies: 'पवनपुत्र भाईजान' समेत इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान, शाहरुख की फिल्म में कैमियो भी करेंगे

Mon, 27 Dec 2021 04:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 27 Dec 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Upcoming Movies: Salman will be seen in these films including pawan putra bhajan and Shahrukh Khan film Pathan
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘दबंग’ यानी अभिनेता सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने इस बार अपना बर्थडे परिवार के साथ पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मनाया। सलमान खान को जन्मदिन से पहले ही उनके फार्महाउस में सांप ने काट लिया था। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। तमाम फैंस सलमान खान के ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। इतना ही नहीं, इस एक खबर ने इंटरनेट पर भी हंगामा मचा दिया।


 
सलमान ने अपकमिंग फिल्मों का किया एलान
हालांकि, अब सलमान खान पूरी तरह ठीक हैं। सलमान का नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम अस्पताल में इलाज हुआ और फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। इसके बाद सलमान खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान सलमान खान ने सांप काटने की कहानी सुनाई। साथ ही उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का भी एलान किया, जिसे जानकर अब फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

Salman Khan Upcoming Movies: Salman will be seen in these films including pawan putra bhajan and Shahrukh Khan film Pathan
सलमान खान - फोटो : ANI

सलमान खान ने फार्महाउस में बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने कई प्रोजेक्ट्स का एलान किया। सलमान खान ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल के टाइटल की जानकारी दी। इसका नाम 'पवनपुत्र भाईजान' होगा। वहीं, सलमान की दूसरी फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है।

Salman Khan Upcoming Movies: Salman will be seen in these films including pawan putra bhajan and Shahrukh Khan film Pathan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने बताया कि शाहरुख खान की ‘पठान’ उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ से पहले रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में सलमान खान का भी खास रोल है। दूसरी तरफ शाहरुख खान भी सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख एक रॉ ऑफिसर बनते दिखेंगे। इसके अलावा, सलमान खान ने ये भी जानकारी दी कि वह राजामौली के साथ कोई प्रोजेक्ट नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Upcoming Movies: Salman will be seen in these films including pawan putra bhajan and Shahrukh Khan film Pathan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान खान ने उनके साथ हुए हादसे के बारे में भी बताया। अभिनेता ने कहा, ‘मेरे फार्महाउस में एक सांप आ गया था। जब मैंने उसे देखा, तब मैं उसे लकड़ी की मदद से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था लेकिन वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। इसके बाद उस सांप ने मुझे तीन बार काट लिया। इसके बाद मैं करीब 6 घंटे तक अस्पताल में रहा। लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हूं।

विज्ञापन
Salman Khan Upcoming Movies: Salman will be seen in these films including pawan putra bhajan and Shahrukh Khan film Pathan
सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अभिनेता फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल दिसंबर तक रिलीज हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed