फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी सलमान खान के साथ नजर आई थीं ये अभिनेत्रियां, दो की अब खोज खबर तक नहीं

Sun, 08 Nov 2020 10:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 08 Nov 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Salman khans these five actress Forgotten Kanchan Chandni Rambha Pooja Dadwal Renu Arya
सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने की तमन्ना भला किसकी नहीं होगी। हर कलाकार उनके साथ फिल्म में काम करने की इच्छा रखता है। सलमान ने कई लोगों को काम देकर उनकी जिंदगी बदल दी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जो सलमान के साथ काम करके गुमनाम भी हो गए। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सलमान के साथ काम किया लेकिन आज दर्शक उन्हें भुला चुके हैं। 

Salman khans these five actress Forgotten Kanchan Chandni Rambha Pooja Dadwal Renu Arya
पूजा डडवाल और सलमान खान - फोटो : फाइल

पूजा डडवाल 

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'वीरगति' में पूजा डडवाल ने सलमान खान के साथ काम किया था। इसके अलावा वह दो-तीन और फिल्मों में नजर आई थीं लेकिन उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान नहीं मिल पाई। बाद में पता चला कि पूजा की माली हालत बेहद खराब है, जिसकी वजह से वह अपना इलाज कराने में भी सक्षम नहीं हैं। जब ये बात सलमान खान को पता चली तो वह मदद के लिए आगे आए। बीते दिनों भी जब पूजा की तबीयत बिगड़ी थी तब भी उन्होंने सलमान से ही मदद की गुहार लगाई थी।

Salman khans these five actress Forgotten Kanchan Chandni Rambha Pooja Dadwal Renu Arya
रंभा, सलमान खान - फोटो : फाइल

रंभा

सात भाषा में फिल्में करने वाली अभिनेत्री रंभा ने सलमान खान के साथ भी काम किया। साल 1997 में 'जुड़वा' और 1998 में फिल्म 'बंधन' में दोनों की जोड़ी बनी। तमिल, तेलुगु, भोजपुरी, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में काम करने के बाद रंभा ने टीवी की तरफ रुख किया। साल 2017 में वह एक टीवी रियलिटी शो में नजर आई थीं। फिलहाल अब रंभा लाइमलाइट से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khans these five actress Forgotten Kanchan Chandni Rambha Pooja Dadwal Renu Arya
सनम बेवफा में चांदनी और सलमान खान - फोटो : फाइल
चांदनी

सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री चांदनी का असली नाम नवोदिता शर्मा हैं। कुछ फिल्में करने के बाद ही चांदनी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। उनकी आखिरी फिल्म 'हाहाकार' थी जो 1996 में रिलीज हुई थी। चांदनी शादी के बाद विदेश चली गईं। बताया जाता है कि वह वहां डांस सिखाती हैं।    
विज्ञापन
Salman khans these five actress Forgotten Kanchan Chandni Rambha Pooja Dadwal Renu Arya
सलमान के साथ रेनू आर्या - फोटो : फाइल

रेनू आर्या

फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान के साथ रेनू आर्या नजर आई थीं। इस फिल्म फारुख शेख और रेखा मुख्य भूमिका में थे। इसी फिल्म से सलमान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक दो फिल्में करने के बाद रेनू ने काम करना छोड़ दिया था। हैरानी की बात ये है कि इतने सालों बाद भी किसी को भी रेनू की कोई खबर नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed