{"_id":"571dd8054f1c1b9075a915a6","slug":"salman-pays-no-money-to-muzaffarnagar-s-juice-wala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हजारों का जूस पीकर सलमान ने नहीं चुकाए पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान दो दिन तक मुजफ्फरनगर में शूटिंग करने के बाद दिल्ली लौट आए हैं। जिस फार्म हाउस में सलमान ठहरे थे, उसके करीब जूस बेचकर परिवार का पेट पालने वाले गरीब को सलमान ने बड़ा झटका दिया है। ये जूस वाला सबसे फरियाद कर रहा है कि सलमान और यूनिट के लोग कई हजार का जूस पी गए अब उसका पैसा दिलवाया जाए।
हजारों के जूस पीकर सलमान ने नहीं चुकाए पैसे
2 of 5
सलमान खान को फार्म हाउस में रहने के दौरान जूस की छोटी सी दुकान लगाने वाले राजपाल कश्यप ने जूस पिलाया। दो हजार रुपये का जूस पीकर सलमान और उनकी यूनिट के सदस्य चलते बने। जब राजपाल को ये पता चला कि सलमान जा रहे हैं तो उसने पुलिस से इस बात की इजाजत चाही कि वो सलमान से अपना पैसा ले ले। पुलिस ने उसकी बात सुन उसको डपट कर भगा दिया।
हजारों के जूस पीकर सलमान ने नहीं चुकाए पैसे
3 of 5
राजपाल के अनुसार जब वो पैसे मांगने गया तो पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की। सलमान के आ जाने पर अब गरीब परिवार दो हजार रुपये के लिए बॉलीवुड के सितारे को कोस रहा है। राजपाल का कहना है कि उनके लिए दो हजार हफ्ते भर की कमाई होती है, भले ही सलमान के लिए वो बहुत मामूली रकम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों के जूस पीकर सलमान ने नहीं चुकाए पैसे
4 of 5
सलमान खान अपनी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के लिए तीन दिन मुजफ्फरनगर में रहे। यह फिल्म ईद पर रिलीज होनी है। सलमान खान के साथ रोमानिया की मॉडल लूलिया वेंतूर भी आई थीं। हालांकि सलमान ने उनको किसी के सामने नहीं आने दिया।
विज्ञापन
हजारों के जूस पीकर सलमान ने नहीं चुकाए पैसे
5 of 5
सलमान इस समय दिन-रात 'सुल्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। ईद पर फिल्म को रिलीज करने की घोषणा कर चुके सलमान और टीम को हर हाल में फिल्म को पूरा करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।