फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सबके सामने उतारने पड़े कपड़े, शर्म से पानी-पानी हो गए सलमान

Fri, 27 May 2016 04:54 PM IST
Updated Fri, 27 May 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
salman talks about sultan experience
- फोटो : BBC

भाई की फिल्म सुल्तान का दमदार ट्रेलर कल रिलीज हे चुका है। बीती रात यशराज बैनर की फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर और मुख्य कलाकार सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा मौजूद थीं। सलमान ने एक बात और साफ कर दी है कि सुल्तान कोई बॉयोपिक नहीं बल्कि पूरी तरह काल्पनिक कहानी है।

असली पहलवान तो लंगोट पहनते हैं। इसलिए मैं भी लंगोट ही पहनूंगा

salman talks about sultan experience
- फोटो : salman khan twitter page
 सलमान खान ने अपनी फिल्म 'सुल्तान' के अनुभव साझा करते हुए बताया है कि उन्हें शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल लंगोट पहनने में हुई। फिल्म में पहलवान बने सलमान ने बताया, ''मुझे कहा गया कि मैं शॉर्ट्स पहनकर शूटिंग कर सकता हूं। तब मैंने कहा कि असली पहलवान तो लंगोट पहनते हैं। इसलिए मैं भी लंगोट ही पहनूंगा।''

सलमान ने आगे कहा, ''मैं लंगोट पहनकर सेट पर गया, तो देखा पांच हजार लोग खडे थे और मुझे देखते ही 'भाई-भाई' चिल्लाने लगे। तब जाकर मुझे लगा अरे ये तो गडबड हो गई।'' इसके बाद सलमान ने बताया कि उन्होंने लुंगी लपेटी और लोगों के करीब जाकर उन्हें चिल्लाने से मना किया।

 

भगवान की कृपा से मुझे किसी भी प्रकार की इन्जरी नहीं हुई लेकिन...

salman talks about sultan experience
- फोटो : BBC

सलमान ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा ''लंगोट के इस अनुभव के बाद मुझे समझ आया कि जब हीरोइन स्विमसूट पहनकर शूटिंग करती हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता होगा।''
फिल्म में सलमान और अनुष्का दोनों ही पहलवान की भूमिका में हैं।

ऐसे में शूटिंग के दौरान क्या उन्हें किसी तरह की चोट लगी। इस सवाल पर अनुष्का ने कहा, ''भगवान की कृपा से मुझे किसी भी प्रकार की इंजरी नहीं हुई।'' लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म ने तो मेरी 'वाट' ही लगा दी

salman talks about sultan experience
- फोटो : BBC
अनुष्का की इस बात के उलट सलमान ने कहा, ''इस फिल्म ने तो मेरी 'वाट' ही लगा दी। फिल्म में डायरेक्टर साहब ने मुझे असली पहलवानों के साथ लड़वाया है।''

फिल्म में दिखाए गए कुश्ती के सीन्स को सलमान असली बताते हुए कहते हैं, ''हमने असली पहलवानों के संग कुश्ती की है और वो भी बिना केबिल और बॉडी डबल के इस्तेमाल के।''
 
विज्ञापन

'सुल्तान' के तकरीबन तीन मिनट के ट्रेलर में सलमान और अनुष्का हरियाणवी बोलते नजर आ रहे हैं

salman talks about sultan experience
- फोटो : BBC

कुश्ती के अपने अनुभव के बारे में सलमान ने कहा कि बचपन में जब वो इंदौर में रहा करते थे, तब उनके चाचा उन्हें अखाडे़ में ले जाते थे और कुश्ती सिखाया करते थे।
फिल्म 'सुल्तान' के तकरीबन तीन मिनट के ट्रेलर में सलमान और अनुष्का हरियाणवी बोलते नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed