फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिलीवरी के 19 दिन बाद समीरा रेड्डी ने रखा बेटी का नाम, सोशल मीडिया पर बेटे के साथ ऐसे किया एलान

Wed, 31 Jul 2019 07:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 31 Jul 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Sameera Reddy revealed daughter name on social media after 19 days
sameera reddy - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। समीरा ने 12 जुलाई को बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से समीरा अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस पोस्ट में समीरा ने ब्रेस्ट फीडिंग के दर्द को साझा किया था। इस बीच समीरा के फैंस बेटी की झलक देखने को लेकर काफी बेचैन थे। समीरा ने फैंस को निराश ना करते हुए बेटी की पहली तस्वीर शेयर करने के बाद उसके नाम का खुलासा भी कर दिया है।

Sameera Reddy revealed daughter name on social media after 19 days
sameera reddy - फोटो : social media

समीरा ने बेटे के साथ इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी तस्वीर पोस्ट की और बेटी का नाम बताया। समीरा ने लिखा- 'छोटी सी बच्ची का वर्दे परिवार में स्वागत है। बेबी गर्ल नायरा।' समीरा के बेटे का नाम शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर फैंस नाम की तारीफ करने लगे। इसके साथ ही समीरा ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका बेटा नजर आ रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Welcoming our lil lady to the the Varde family, baby girl ‘Nyra’ 💕 . . #blessed #grace #love #family 🙌🏻

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on

Sameera Reddy revealed daughter name on social media after 19 days
Sameera Reddy - फोटो : instagram

समीरा दूसरा बार मां बनने के बाद लगातार फैंस के साथ अपनी अनुभव शेयर कर रही हैं। बेटी के जन्म के बाद समीरा ने एक पोस्ट लिखा था। समीरा ने लिखा- 'मैंने वादा किया था कि मैं अपनी पोस्ट प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बताऊंगी। किसी की भी बॉडी के लिए ये मुश्किल होता है क्योंकि आपके शरीर में लगे टांके बुरी तरह दुखते हैं। कोई भी आपको उन रातों के लिए तैयार नहीं कर सकता जब आप अपने बच्चे को पूरा समय दूध पिलाते हो। आपका शरीर थकाने के मारे जवाब दे जाता है। आपके पेट की सूजन जाने में थोड़ा समय लेती है और ये मेरी डिलीवरी के बाद का 5वां दिन है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameera Reddy revealed daughter name on social media after 19 days
sameera reddy - फोटो : social media

समीरा ने आगे लिखा, 'मैं अपनी बेटी को पाकर बेहद खुश हूं लेकिन मैं अपने अंदर के सभी बदलावों के चलते अपने आप को हार्मोनल रूप से ठीक महसूस नहीं कर पा रही हूं। ये सब ठीक हो जाएगा और यही सोचकर आपको आगे बढ़ना है।' इस पोस्ट के बाद समीरा ने ब्रेस्टफीडिंग के अनुभव को शेयर किया था। समीरा ने लिखा- 'बिना सोए हुए भी काफी ज्यादा खुशी हो रही है। नियमित अंतराल पर बेबी को फीड कराना होता है। शायद मैं भूल गई थी कि स्तनपान कितना तनावपूर्ण होता है। बच्चे को दूध पिलाने की प्रक्रिया जितनी प्रकृतिक होती है उतनी ही हेक्टिक भी होती है। मैंने कई सारी महिलाओं के अनुभवों से ये जाना है कि वे भी इस दौरान काफी स्ट्रगल करती हैं। ब्रेस्टफीडिंग बार-बार करने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए।'

विज्ञापन
Sameera Reddy revealed daughter name on social media after 19 days
sameera reddy - फोटो : instagram

आपको बता दें, समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी। अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं। ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है। समीरा और अक्षय की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया। इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed