फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अपने सफेद बाल क्यों नहीं छिपाती हो? पिता के सवाल पर समीरा रेड्डी ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब

Wed, 15 Sep 2021 05:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 15 Sep 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Sameera reddy share her answer when her father asked why she does not hide her whiter hair
समीरा रेड्डी - फोटो : Instagram

बेबाक होना और बिंदास रहना ये बातें बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियो में दिखती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाएं हैं जो अपने बेधड़क और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं हालांकि बेबाकी सिर्फ बयानों से नहीं जाहिर की जाती। कई बार इसके लिए कुछ ऐसे कदम भी उठाने पड़ते हैं जिससे फैंस काफी प्रभावित होते हैं। ऐसा करने में अभिनेत्री समीरा रेड्डी काफी आगे हैं। समीरा बड़े पर्दे से भले दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर बॉडी पॉजिटिविटी को लेकर भी बातें करती हैं और महिलाओं को प्रोत्साहित करती हैं। वो फिटनेस और हेल्थ को लेकर भी अपने अनुभव साझा करती रहती हैं।



पिता के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया जवाब

समीरा की बेबाकी ये है कि जहां ज्यादातर अभिनेत्रियां ढलती हुई उम्र को छिपाकर रखना चाहती हैं तो वहीं समीरा खुलकर अपनी बढ़ती उम्र की निशानियां अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। वो कई बार बिना मेकअप के और बढ़े हुए वजन के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक और पोस्ट साझा किया है जिसमें उनके सफेद बाल दिख रहे हैं और उनके इस बालों को लेकर उनके पिता के साथ हुई बातचीत को भी उन्होंने बताया है।

Sameera reddy share her answer when her father asked why she does not hide her whiter hair
समीरा रेड्डी - फोटो : Instagram

समीरा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो बिना मेकअप के एक सामान्य सी नीले रंग की टी शर्ट पहने नजर आ रही हैं। साथ ही इस तस्वीर में समीरा के सफेद बाल साफ दिख रहे हैं। समीरा ने नोट में लिखा कि, 'मेरे पिता ने पूछा कि मैं सफेद बालों को क्यों नहीं छिपाती हूं। उन्हें इस बात का डर है कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे'।



View this post on Instagram

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera)

Sameera reddy share her answer when her father asked why she does not hide her whiter hair
समीरा रेड्डी - फोटो : Instagram

समीरा ने कहा, 'क्या हुआ अगर लोग कुछ सोचेंगे? क्या इससे लगेगा कि मैं बूढ़ी हो गई हूं?, सुंदर नहीं हूं, तैयार नहीं हूं? आकर्षक नहीं हूं? मैंने इस बारे में बात करते हुए कि कहा कि, 'मैं पागल नहीं हूं जैसे पहले हुआ करती थी और ये मुक्त होने की आजादी है। पहले में हफ्ते में दो बार अपने बाल रंगा करती थी जिससे की सफेद बाल ना दिखें। अब मैं वक्त निकालती हूं और जब मेरा मन करता है तब मैं बालों को रंगती हूं या नहीं रंगती हूं'। मेरे पिता ने कहा कि मैं ही क्यों इन रुढ़िवादिता को बदलने के बारे में सोच रही हूं तो मैंने कहा कि मैं क्यों नहीं सोच सकती?

विज्ञापन
विज्ञापन
Sameera reddy share her answer when her father asked why she does not hide her whiter hair
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

समीरा ने कहा कि, 'मुझे पता है कि मैं अकेली नहीं हूं। बदलाव और स्वीकृति तभी शुरू होती है जब पुराने विचारों को तोड़ा जाता है। जब हम बस एक दूसरे को रहने देते हैं जैसे हम हैं। जब आत्मविश्वास खुद अपना रास्ता खोज लेता है और उसे किसी नकाब की जरूरत नहीं होत है। मेरे पिताजी इस बात को समझ गए'।

विज्ञापन
Sameera reddy share her answer when her father asked why she does not hide her whiter hair
समीरा रेड्डी - फोटो : intsgram

अभिनेत्री ने लिखा, 'एक पिता होने के नाते मैंने उनकी भावनाओं को समझा। इसी तरह हम हर दिन कुछ सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। हमें छोटी-छोटी बातों से शांति मिलती है और ये वो छोटे कदम हैं जो हमें बहुत आगे तक ले जाते हैं'। समीरा की ये बातें उन सभी लोगों के लिए एक सीख की तरह है जो अपने शरीर को लेकर अच्छा महसूस नहीं करते हैं और हमेशा खूबसूरत दिखने के पीछे भागते हैं'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed