सुशांत सिंह राजपूत मामले में जब से ड्रग कनेक्शन सामने आया है तब से पूरे देश में ये मुद्दा छाया हुआ है। सड़क से संसद तक इस मामले पर बहस छिड़ी हुई है। एनसीबी लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी सैंडलवुड ड्रग केस में बुरी तरह फंस गई है। यहां भी अब तक कई बड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच सैंडलवुड ड्रग केस में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री संजना गलरानी ने धर्म परिवर्तन किया था।
सैंडलवुड ड्रग केस: संजना गलरानी ने किया था धर्म परिवर्तन? भाजपा नेता ने बताया लव जिहाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की नेता शोभा करंदलाजे सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सैंडलवुड ड्रग केस में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री संजना गलरानी ने दो साल पहले अपना धर्म परिवर्तन किया था।
शोभा करंदलाजे ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अभिनेत्री संजना गलरानी का असली नाम तो माहिरा है। उन्होंने साल 2018 में ही इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। लव जिहाद पूरे देश में देखने को मिल रहा है। अब इसका ड्रग माफिया से भी कनेक्शन सामने आ गया है।'
ट्वीट में दिखाए गए दारुल उलूम शाह वलीउल्लाह के दस्तावेज के मुताबकि, संजना गलरानी ने अपना धर्म परिवर्तन करवाया था। दो साल पहले 9 अक्टूबर को उन्होंने अपना नाम माहिरा रख लिया था। दस्तावेज में संजना का नाम अर्चना मनोहर गलरानी लिखा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्म परिवर्तन से पहले यही उनका असली नाम था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने संजना गलरानी के घर पर छापा मारा था।सीसीबी ने संजना के मोबाइल, लैपटॉप, अन्य दस्तावेजों को सील कर दिया था। संजना लगातार जमानत की कोशिश कर रही हैं लेकिन उनकी न्यायिक हिरासत 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
बाइस्कोप: राजेश खन्ना के इंकार ने फिरोज खान को बनाया सुपरस्टार, पढ़िए ‘काला सोना’ के दिलचस्प किस्से