फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदीप नाहर से छोटी-छोटी बातों पर लड़ती थीं पत्नी कंचन शर्मा, सुसाइड से पहले एक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 16 Feb 2021 12:46 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Actor Sandeep Nahar dies by suicide, blames unhappy marriage
संदीप नाहर और कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

अभिनेता संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। सुसाइड से पहले एक्टर ने एक वीडियो बनाई थी, जिसे उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में संदीप नाहर ने बताया है कि वो काफी दिनों से परेशान चल रहे हैं और इसकी वजह उनकी पत्नी कंचन शर्मा है। इतना ही नहीं अभिनेता संदीप नाहर ने इस वीडियो में और भी कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। 



 

Actor Sandeep Nahar dies by suicide, blames unhappy marriage
संदीप नाहर और कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

संदीप नाहर ने फेसबुक पर शेयर की गई वीडियो में कहा है कि, 'मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा। एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था। आज यह वीडियो बनाने का मकसद है। मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई प्रॉब्लम चल रही है। मैं दीमागी तौर पर स्टेबल नहीं हूं। इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है। डेढ़ दो साल से मैं ट्रॉमा से गुजर रहा हूं। मैंने पत्नी को बार-बार समझाया है।' आगे संदीप कहते हैं, 'कंचन पहले जिसके साथ रिलेशनशिप में थीं। वो उसके साथ 6 साल साथ रहीं और इसने उसे भी झूठे केसों में जेल भिजवाया था। तीन-चार महीने इसका एक्स जेल में रहा था।'

Actor Sandeep Nahar dies by suicide, blames unhappy marriage
संदीप नाहर की पत्नी कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

वीडियो में आगे बताया कि, '2019 में हमने शादी की। हमने फैसला किया कि हमारी शादी चली तो ठीक है, साथ में नहीं बनी तो अलग हो जाएंगे। घर पर नहीं बताएंगे। कोरोना काल में मैं घर गया हुआ था। ये मेरे घर आई और वहां पर इसने आते ही कलेश कर दिया। ये बोलती थी कि तुम मुझे घुमाने नहीं लेकर जाते हो। कोरोना काल में सभी बॉर्डर सील थे, लेकिन इसे ये बात नहीं समझ आ रही थी। इसने जिद पकड़ रखी थी घूमने की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sandeep Nahar dies by suicide, blames unhappy marriage
संदीप नाहर और कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

संदीप आगे कहते हैं, 'मैं कंचन को लेकर बॉम्बे आ गया। लेकिन बॉम्बे आकर भी उसका वहीं ड्रामा था और मुझे टॉर्चर करती रही। इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखकर भड़क जाती थी और कहती थी कि तुमने उसे ब्लॉक नहीं किया। इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर दूसरों की चैट को लेकर लड़ती थी और शक करती थी। अगर मेरे जाने के बाद कोई कंचन से शादी करता है, तो उसके दिमाग का इलाज करा लेना। ये नॉर्मल लड़कियों जैसी नहीं है। मैंने इतना ट्रॉमा कभी नहीं झेला। रोज एक ही बात पर लड़ाई होती है। मुझे घर जाते ही डर लगता था कि अब पता नहीं किस बात पर लड़ाई हो जाये।' 

विज्ञापन
Actor Sandeep Nahar dies by suicide, blames unhappy marriage
कंचना शर्मा के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट - फोटो : Instagram

एक्टर संदीप नाहर के सुसाइड के बाद कंचन शर्मा के इंस्टाग्राम पर फैंस उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें लोग कोस रहे हैं और कह रहे हैं कि 'तुम कभी जिंदगी में खुश नहीं रहोगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तुम जेल में ही मरोगी।' बता दें कि अभिनेता संदीप नाहर ने फिल्म 'एम एस धोनी' में धोनी के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म 'केसरी' में उन्होंने सैनिक का किरदार निभाया था। दोनों ही फिल्मों में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। साथ ही उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed