फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की आत्महत्या मामले में बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं संजना संघी, 'दिल बेचारा' में साथ किया है काम

Tue, 30 Jun 2020 03:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 30 Jun 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Sanjana Sanghi arrives at police station to record her statement On Sushant Singh Rajput Suicide Case
संजना सांघी - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस लगातार छानबीन में लगी है। अभिनेता के सुसाइड मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अब सुशांत की आने वाली फिल्म दिल बेचारा की को एक्ट्रेस संजना संघी को थाने में तलब किया गया है। संजना बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर नजर आईं। 



Sanjana Sanghi arrives at police station to record her statement On Sushant Singh Rajput Suicide Case
संजना संघी - फोटो : ट्विटर

पुलिस इस आत्महत्या मामले में बड़ी बारीकी से जांच कर रही है। अब तक इस केस में 27 लोगों से पूछताछ की गई है। साल 2018 में संजना सुशांत पर अपने आरोपों को लेकर भी चर्चा में रही थीं, जिसके बाद उन्होंने खुद इसका खंडन किया था।

Sanjana Sanghi arrives at police station to record her statement On Sushant Singh Rajput Suicide Case
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत जब अपनी फिल्म 'दिल बेचारा' की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त कुछ अफवाह थीं कि सुशांत ने अपनी सह कलाकार संजना को गलत तरीके से छुआ था। हालांकि, बाद में संजना ने खुद ही मीडिया में आकर इन खबरों को निराधार बताया। इन आरोपों के सामने आने के बाद सुशांत ने खुद उनके और संजना के बीच हुई चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjana Sanghi arrives at police station to record her statement On Sushant Singh Rajput Suicide Case
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के अनुसार पुलिस संजना से यही जानना चाहती है कि आखिर फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत के स्वभाव में किसी तरह के कुछ बदलाव देखे गए थे या नहीं। मीडिया के कुछ समीकरण यह भी बताते हैं कि सुशांत के बढ़ते अवसाद का कारण भी यही था कि उन्हें मीडिया में गलत तरीके से पेश किया जा रहा था। इस वजह से उनके अंदर कुछ नकारात्मक भावनाएं पैदा होने लगी थीं। इस आत्महत्या मामले में हर किसी के जहन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर 34 साल के सुशांत सिंह ने ऐसा क्यों किया।

विज्ञापन
Sanjana Sanghi arrives at police station to record her statement On Sushant Singh Rajput Suicide Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस सुशांत के सोशल मीडिया अकाउंट्स और आत्महत्या वाले दिन हुई घटनाओं पर पूरी छानबीन कर रही है। सुशांत की आत्महत्या मामले में पुलिस उनके परिवार के अलावा उनके करीब रहने वाले इंडस्ट्री के कुछ लोगों का बयान ले चुकी है, जिनमें सुशांत की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, रोहिनी अय्यर जैसे लोग शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed