बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने अभिनय के बल पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 29 जुलाई 1959 को जन्मे अभिनेता आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे संजय दत्त ने 1981 में 'रॉकी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे संजय की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही है। खासकर उनकी 308 गर्लफ्रेंड से लेकर तीन शादियां करने तक की लव लाइफ। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ रहे अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं।
Sanjay Dutt: दिलचस्प है संजय दत्त की लव लाइफ, बॉलीवुड की आठ हसीनाओं से था अफेयर, कर चुके हैं तीन शादियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीना मुनीम
संजय दत्त के अफेयर की बात जब भी होती है, तो उनकी पहली गर्लफ्रेंड के रूप में टीना मुनीम का नाम सामने आता है। टीना और संजय बचपन के दोस्त थे और ऐसे में दोनों के बीच प्यार हो गया। फिल्म 'रॉकी' के दौरान उनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया, लेकिन संजय की ज्यादा शराब पीने की आदत की वजह से टीना ने उन्हें छोड़ दिया और बाद में टीना ने अनिल अंबानी से शादी कर ली।
रेखा
संजय दत्ता 1984 में 'जमीन' की शूटिंग कर रहे थे, जब उनके रेखा के साथ अफेयर की खबरें सामने आईं। रेखा और संजय की शादी की खबरें भी आने लगी थीं। बाद में संजय दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान इनको अफवाह करार दिया था। वहीं, रेखा का नाम उस समय अमिताभ बच्चन के साथ भी जोड़ा जाता था।
ऋचा शर्मा
संजय की उनकी मुलाकात अपनी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से फिल्म 'मुहूर्त' के दौरान हुई थी। संजय ने ऋचा की तस्वीर एक लोकल मैग्जीन में देखी थी और तभी से वह उन्हें पसंद आ गई थीं। 1987 में ऋचा 'आग ही आग' की शूटिंग कर रही थीं, उस वक्त संजय दत्त ने उन्हें प्रपोज किया था। लेकिन ऋचा ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद संजय उन्हें फोन कर जवाब मांगने लगे, तो एक दिन ऋचा ने हां कर दिया। दोनों ने 1987 में शादी की और 1988 में उनकी बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ। ब्रेन ट्यूमर के चलते न्यूयॉर्क में 10 दिसंबर 1996 को ऋचा का निधन हो गया।
माधुरी दीक्षित
संजय दत्त का नाम माधुरी दीक्षित के साथ भी जोड़ा जाता है। खबरें थी कि 1991 में 'साजन' की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी और कहा जाता था कि दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन माधुरी के पिता इस रिश्ता से खुश नहीं थे, क्योंकि संजय की पहले से एक बेटी थी। कहा जाता है कि 1993 के जब बॉम्बे बम ब्लास्ट में जब संजय का नाम आया, तो माधुरी ने खुद संजय से दूरी बना ली।