{"_id":"5afa87884f1c1b1b5e8b497d","slug":"sanjay-dutt-to-act-and-produce-telugu-remake-of-film-prasthanam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर बाप बनेंगे संजय दत्त, खबर से सलमान खान को हो सकती है तकलीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर बाप बनेंगे संजय दत्त, खबर से सलमान खान को हो सकती है तकलीफ
Tue, 15 May 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'भूमि' के बाद संजय दत्त एक बार फिर पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। संजय दत्त की फिल्म का नाम होगा 'प्रस्थानम'। यह इसी नाम की तेलगु फिल्म की हिन्दी रीमेक होगी। फिल्म में अली फजल संजय दत्त के बेटे का किरदार निभाएंगे। वहीं एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर अली फजल की दोस्त के रोल में दिखेंगी।
2 of 5
sanjay dutt
संजय दत्त फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। फिल्म 'प्रस्थानम' पॉलिटिकल थ्रिलर है जिसे देव कट्टा डायरेक्ट करेंगे। देव ने मूल फिल्म का भी निर्देशन किया था। हालांकि, हिन्दी रीमेक की स्क्रिप्ट में थोड़े बदलाव किए गए हैं।
3 of 5
sanjay dutt
फिल्म 'प्रस्थानम' के जरिए संजय दत्त पूरे सात साल बाद फिल्म निर्माण में लौट रहे हैं। यह उनके चाहने वालों और शुभचिंतकों के लिए गुड न्यूज है। मगर उनके जिगरी यार सलमान खान को इस फिल्म से तकलीफ हो सकती है। दरअसल, संजय दत्त की इस फिल्म के लिए पहले अली फजल की जगह सूरज पंचोली को कास्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sooraj pancholi
'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक सूरज पंचोली को फिल्म के लिए साइन तो कर लिया गया था मगर उनके हिस्से की शूटिंग कब और कहां होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई। इस वजह से सूरज कोई और फिल्म साइन नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कई बार इस सिलसिले में संजय दत्त की टीम को कॉन्टैक्ट भी किया। जब कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
यह बात इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि सलमान खान सूरज पंचोली के करियर को लेकर कितने गंभीर है। उन्होंने अपनी फिल्म 'हीरो' से सूरज को लॉन्च किया। वहीं सूरज को दूसरी फिल्म 'टाइम टू डांस' दिलाने में भी सलमान खान का अहम योगदान रहा है। ऐसे में संजय दत्त की फिल्म में उन्हें जगह ना मिलने से 'भाईजान' को निराशा हो सकती है। संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।