{"_id":"5afa77914f1c1bd9408b55a8","slug":"will-salman-khan-play-role-of-lord-krishna-in-aamir-khan-and-mukesh-ambani-film-mahabharata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी के पैसे से बनने जा रही 'महाभारत' में सलमान बनेंगे 'कृष्ण', 24 साल बाद होगा यह काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुकेश अंबानी के पैसे से बनने जा रही 'महाभारत' में सलमान बनेंगे 'कृष्ण', 24 साल बाद होगा यह काम
Tue, 15 May 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान अपनी फिल्म 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाएंगे। वहीं, सलमान खान को 'कृष्ण' का रोल ऑफर किया गया है। खबर है कि खुद आमिर खान ने सलमान खान के सामने यह प्रस्ताव रखा है। अगर 'भाईजान' ने 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का ऑफर मंजूर कर लिया तो पूरे 24 साल बाद आमिर-सलमान की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी।
2 of 5
Salman Khan
'पीपिंगमून' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान भी पिछले कई सालों से 'महाभारत' से प्रेरित कोई फिल्म बनाने की सोच रहे थे। जब उन्हें आमिर की फिल्म के बारे में पता चला, उन्होंने इसका हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की। इन दोनों एक्टर्स के करीबी एक फिल्ममेकर ने कहा, 'सलमान खान 'महाभारत' पर अपना वर्जन लेकर आना चाहते थे। जब आमिर के प्रोजेक्ट के बारे में पता चला तो उन्होंने इसका हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद आमिर खान ने सलमान खान को कृष्ण का रोल ऑफर किया।'
3 of 5
aamir khan
हालांकि,इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि सलमान खान ने आमिर का यह प्रस्ताव स्वीकार किया है या नहीं। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि खुद आमिर कृष्ण का किरदार निभाने वाले हैं। उस वक्त एक शख्स ने ट्विटर पर आपत्ति जताई थी कि वह दूसरे धर्म के भगवान का किरदार कैसे निभा सकते हैं। तब लेखक जावेद अख्तर ही नहीं बल्कि आम लोगों ने भी आमिर खान का बचाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan
आमिर खान की 'महाभारत' पांच फिल्मों की सीरीज होगी। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये है। तय प्लान के मुताबिक सीरीज की हर फिल्म करीब दो साल के गैप पर रिलीज की जाएगी। यानी, अगले 10 साल तक आमिर खान इस प्रोजेक्ट को लेकर बिजी रहने वाले हैं। यही वजह है कि वह 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के बाद कोई बड़ी फिल्म साइन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
5 of 5
Mukesh Ambani
आमिर खान की फिल्म सीरीज 'महाभारत' को देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को-प्रोड्यूस करेंगे। सीरीज की पहली फिल्म को 'सीक्रेट सुपरस्टार' फेम अद्वैत चंदन डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान खान भी अहम किरदार निभाएंगे। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।