{"_id":"5afa63124f1c1be2408b561c","slug":"this-is-how-kareena-kapoor-and-saif-ali-khan-raising-their-son-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी के दौरान करीना के मन में आते थे ऐसे ख्याल, तभी बना लिया था तैमूर की परवरिश के लिए प्लान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंसी के दौरान करीना के मन में आते थे ऐसे ख्याल, तभी बना लिया था तैमूर की परवरिश के लिए प्लान
Tue, 15 May 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Taimur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तैमूर यूं ही मीडिया के फेवरेट किड नहीं हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि वह करीना कपूर की जासूसी करना चाहती हैं ताकि वह तैमूर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें। यही नहीं, आम लोग भी इस रॉयल बेबी के बारे में जानना चाहते हैं- वह क्या खाते हैं, उन्हें कौन पढ़ाता है, उनके डाइपर कौन बदलता है, उनके दोस्त कौन हैं...।
2 of 5
Taimur
तभी तो तैमूर इकलौते ऐसे स्टार किड हैं जिनकी खबर लगभग हर दिन किसी ना किसी अखबार, टीवी या वेबसाइट पर दिख ही जाती है। अब तो आलम यह है कि खुद तैमूर के मम्मी-पापा भी उनकी परवरिश को लेकर मीडिया में बात करने लगे हैं। हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचीं करीना कपूर ने बताया कि वह और सैफ किस तरह तैमूर को पाल रहे हैं।
3 of 5
taimur
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब उनके मन में दो ख्याल आए। उन्होंने कहा, '9 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे अहसास हुआ कि मां और शिशु के लिए दो बातें बेहद जरूरी हैं। पहला, जन्म के दौरान एक सुरक्षित हाथों में होना। एक सपोर्ट टीम- डॉक्टर, नर्स, आया आदि। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे वे मिले। यह कोई विशेष अधिकार नहीं, हक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taimur
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'दूसरी बात जो अहम है वह है पत्नी को पति का साथ मिलना। मेरी सहायता में कई लोग जुटे हैं । मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। दादी और नाना-नानी हमेशा मौजूद रहते हैं।' करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने सैफ के साथ मिलकर प्लान बनाया है कि दोनों में से कोई ना कोई तैमूर के साथ रहे। उन्होंने कहा, 'जब सैफ घर पर नहीं होते तो मैं तैमूर के साथ रहती हूं। उसे गोद में लेकर घुमाती हूं, गाल खींचती हूं। जब सैफ तैमूर के साथ होते हैं वह बेटे को क्रिकेट खेलना सिखाते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
taimur
करीना कपूर इन दिनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं मगर इसके बाद वह करीब दो महीने तक काम से ब्रेक लेंगी ताकि तैमूर के साथ वक्त बिता सकें। वहीं, सैफ अली खान फिल्म 'बाजार' की शूटिंग कर रह हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।