फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Dutt: हैदराबाद के महाराजा की पोती से संजय दत्त ने की थी दूसरी शादी, जेल में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Tue, 14 Feb 2023 09:34 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 14 Feb 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Wedding Anniversary with His Second Wife Rhea Pillai Love story
संजय दत्त, रिया - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह प्रभावशाली फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। विवादों से उनका काफी पुराना नाता रहा। बात चाहे उनके अफेयर की हो या फिर उनके जेल जाने की। संजय दत्त ने तीन शादी कीं। आपने संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा के बारे में तो काफी कुछ सुना और पढ़ा होगा। आज संजय दत्त और उनकी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई की शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपको रूबरू करा रहे हैं दोनों की लव स्टोरी से...

Sanjay Dutt Wedding Anniversary with His Second Wife Rhea Pillai Love story
संजय दत्त, रिया पिल्लई - फोटो : Social Media

संजय दत्त की उनकी दूसरी पत्नी रिया की शादी आज ही के दिन हुई थी। दरअसल, संजय की जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए, जब वह विवादों में घिर गए। फिर चाहे ड्रग्स केस हो, अवैध तरीके से हथियार रखने का आरोप हो या कई हीरोइनों के साथ अफेयर। संजय की लाइफ में कई हीरोइनें प्यार बनकर आईं। उनमें से तीन हीरोइनों से उन्होंने शादी की। संजय की पहली शादी एक्ट्रेस रिचा शर्मा से 1987 में हुई थी। रिचा ने शादी के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी थी। रिचा और संजय की एक बेटी त्रिशाला भी है, जो यूएस में रहती हैं। रिचा को कैंसर था, जिससे 1996 में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: हंसिका मोटवानी से पहले इन अभिनेत्रियों पर भी लगे पति चोरी करने के आरोप, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Sanjay Dutt Wedding Anniversary with His Second Wife Rhea Pillai Love story
पहली पत्नी रिचा शर्मा और संजय दत्त

रिचा के निधन के बाद संजय की जिंदगी में मॉडल और सोशलाइट रिया पिल्लई आईं। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। वे एक-दूसरे के करीब उस समय आए थे, जब संजय को मुंबई ब्लास्ट केस में जेल जाना पड़ा। उस समय रिया ने संजय का साथ नहीं छोड़ा। वह हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की पोती हैं।

यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने दिया मौजा ही मौजा गाने पर ऐसा रिएक्शन, फैंस बोले- भाई कुछ तो...

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Wedding Anniversary with His Second Wife Rhea Pillai Love story
संजय दत्त, रिया पिल्लई - फोटो : सोशल मीडिया

संजय ने अपने मुश्किल समय में रिया पिल्लई को साथ देखा और उनका यही स्वभाव संजय के दिल को भा गया। जेल से बाहर आने के बाद संजय ने वैलेंटाइन डे के मौके पर रिया को प्रपोज किया और 1998 में शादी कर ली। शादी के बाद संजय दत्त ने सात फिल्में साइन कीं और शूटिंग में बिजी हो गए। इसके चलते वह रिया को टाइम नहीं दे पाते थे, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह हकीकत नहीं थी। दरअसल, संजय उस समय मान्यता के करीब आ गए तो रिया टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट करने लगीं। ऐसे में शादी के एक साल बाद ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे।

यह भी पढ़ें: गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन लगेगा भरपूर एक्शन का जोरदार तड़का

विज्ञापन
Sanjay Dutt Wedding Anniversary with His Second Wife Rhea Pillai Love story
संजय दत्त - फोटो : social media

कहा जाता है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और तलाक का केस फाइल कर दिया। हालांकि, रिया के शॉपिंग बिल्स और बाकी खर्चे संजय दत्त ही उठाते थे। उन्होंने शादी टूटने के लिए संजय को जिम्मेदार ठहराया, जिससे वह लोगों की नजरों में विलेन बन गए। यासिर उस्मान ने अपनी किताब द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड बैड बॉय संजय दत्त में भी इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा था, 'उस वक्त बॉलीवुड में सभी को लग रहा था कि संजय दत्त को धोखा दिया गया है, लेकिन संजय दत्त ने तलाक के बदले रिया पिल्लई को बांद्रा में दो फ्लैट भी दिए। वहीं, अपनी दो कंपनियों देजा वू एंटरटेनमेंट और ग्लोबल एंटरटेनमेंट के शेयर भी रिया के नाम कर दिए थे।'

यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर रिलीज, 'पठान' से दिल की बात करती नजर आईं 'पूजा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed