फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाज के लिए जाने से पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे संजय दत्त, यशराज फिल्म्स का बड़ा प्रोजेक्ट

Sat, 19 Sep 2020 06:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 19 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Will Complete Shooting For Prithviraj Before Going For Treatment of Lung Cancer
संजय दत्त - फोटो : Twitter

अपनी बीमारी का खुलासा होने के तुरंत बाद ही अभिनेता संजय दत्त ने छुट्टी पर जाने का फैसला भले ही ले लिया हो लेकिन इलाज पर जाने से पहले वह पहले से रुके हुए अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय दिवाली के तुरंत बाद अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। इस फिल्म के लिए उनकी कुछ ही दिनों की शूटिंग वाली है जिसे वह अपना इलाज शुरू करने से पहले पूरी कर लेंगे।

Sanjay Dutt Will Complete Shooting For Prithviraj Before Going For Treatment of Lung Cancer
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूत्र बताते हैं कि संजय दत्त ने फिल्म 'पृथ्वीराज' के लिए अपने हिस्से की लगभग शूटिंग खत्म कर ली है। उनका इस फिल्म में सिर्फ पांच से छह दिन का काम ही बाकी है। वह फिल्म के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और बाकी बची औपचारिक शूटिंग वह दिवाली के तुरंत बाद ही शुरू कर देंगे।

Sanjay Dutt Will Complete Shooting For Prithviraj Before Going For Treatment of Lung Cancer
संजय दत्त और मान्यता दत्त दुबई रवाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय दत्त का इस समय काम पर पूरा ध्यान है क्योंकि वह चाहते हैं कि अपना इलाज शुरू करवाने से पहले वह अपने रुके हुए काम को पूरा कर दें। दरअसल, वह किसी का काम अपनी वजह से खराब नहीं करना चाहते। मौजूदा स्थिति को समझते हुए फिल्म के निर्माता भी जल्द से जल्द उनकी शूटिंग को पूरी करवाने के काम में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Will Complete Shooting For Prithviraj Before Going For Treatment of Lung Cancer
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'पृथ्वीराज' का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद, आशुतोष राणा और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। अक्षय इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Sanjay Dutt Will Complete Shooting For Prithviraj Before Going For Treatment of Lung Cancer
संजय दत्त परिवार के साथ - फोटो : Instragram- @maanayata

दो दिन पहले ही संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ अपने बच्चों से मिलने दुबई रवाना हुए हैं। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। दुबई जाने से कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म 'शमशेरा' की भी शूटिंग यशराज फिल्म्स स्टूडियो में पूरी की है। इसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

पढ़ें: सिनेलेखकों की भी बड़े सितारों से भिड़ने की तैयारी, लिखने का क्रेडिट छीनने वालों से अब होगा सीधा मुकाबला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed