फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित के साथ हिट देकर रातों रात स्टार बन गए थे संजय कपूर, बावजूद नहीं चल पाया इंडस्ट्री में सिक्का

Sat, 17 Oct 2020 08:33 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 17 Oct 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Sanjay kapoor birthday special here know about him
संजय कपूर, माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/sanjaykapoor2500

कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता संजय कपूर का जन्म 17 अक्तूबर 1965 को मुंबई में हुआ। उनके पिता सुरिंदर कपूर खुद भी फिल्म निर्माता थे। बता दें कि संजय के साथ ही बोनी कपूर और अनिल कपूर भी सुरिंदर कपूर के बेटे हैं। तो चलिए संजय कपूर के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Sanjay kapoor birthday special here know about him
संजय कपूर - फोटो : instagram/sanjaykapoor2500

संजय कपूर ने साल 1995 में फिल्म ‘प्रेम’ से तब्बू के साथ डेब्यू किया। फिल्म की रिलीज में कई साल की देरी हुई जिससे इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर भी असर पड़ा। इसके बाद संजय कपूर ने फिल्म 'राजा' की। फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित थीं। फिल्म हिट रही और संजय कपूर रातों रात स्टार बन गए।

Sanjay kapoor birthday special here know about him
संजय कपूर - फोटो : instagram/sanjaykapoor2500

संजय कपूर ने इसके बाद ‘औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ की। इन फिल्मों से संजय कपूर के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। 2002 में उन्होंने फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ में नकारात्मक किरदार निभाया। संजय के अभिनय को इसमें काफी पसंद किया गया लेकिन फिल्म फ्लॉप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay kapoor birthday special here know about him
संजय कपूर - फोटो : isntagram/sanjaykapoor2500

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘कयामत’ में संजय कपूर ने एक आतंकवादी का किरदार निभाया, जिसे आलोचकों ने काफी सराहा। संजय कपूर ने बतौर निर्माता तीन फिल्मों का निर्माण किया। इनमें से फिल्म ‘तेवर’ में भतीजे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे, फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन सराहना मिली। फिल्मों के अलावा 2003 में उन्होंने टीवी सीरियल ‘करिश्मा- द मिरैकल ऑफ डेस्टिनी’ में करिश्मा कपूर के साथ काम किया। करियर की दूसरी पारी में संजय कपूर फिल्म 'मिशन मंगल' और 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आए।

विज्ञापन
Sanjay kapoor birthday special here know about him
परिवार का साथ संजय कपूर - फोटो : isntagram/sanjaykapoor2500

1997 में संजय कपूर ने एनआरआई महीप कपूर से शादी की। इस दंपति के दो बच्चे बेटी शनाया कपूर और बेटा जहां कपूर है। बेटी शनाया अभी से सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं वो अक्सर दूसरे स्टारकिड्स के साथ पार्टियों और इवेंट में नजर आती हैं। ऐसा माना जा रहा है शनाया की रुचि फिल्मों में आने की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed