फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में हुई गिरफ्तारी और सचिन जोशी पर केस दर्ज, पांच खबरें

Sat, 17 Oct 2020 07:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 17 Oct 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi Advocate arrest in sushant case and Case Against Actor Sachin Joshi entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत और सचिन जोशी - फोटो : पीटीआई, फेसबुक

अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने के लिए मुंबई पुलिस ने एक वकील को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली निवासी वकील पर सुशांत राजपूत और टेलेंट मैनेजर दिशा सालियान की मौत के पीछे साजिश होने जैसी झूठी थ्योरियां पेश करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस अपराध शाखा के साइबर सेल ने वकील विभोर आनंद को बृहस्पतिवार सुबह उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया है।



सुशांत और दिशा सालियान को लेकर फैलाया झूठ, मुंबई पुलिस ने दिल्ली के वकील को किया गिरफ्तार

 

Delhi Advocate arrest in sushant case and Case Against Actor Sachin Joshi entertainment news

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म कुछ कुछ होता है कि रिलीज को 22 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कुछ सीन्स को दिखाए गए हैं। इस ट्वीट में फिल्म के हीरो शाहरुख खान, हीरोइन काजोल, रानी मुखर्जी, करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अप्रूव मेहता को टैग किया। हालांकि ये बात अनुपम खेर को पसंद नहीं आई और उन्होंने तंज कस डाला।

'कुछ कुछ होता है' के 22 साल पूरे होने पर अनुपम खेर को भूले मेकर्स, अभिनेता ने तंज कसकर दिलाया याद

 

Delhi Advocate arrest in sushant case and Case Against Actor Sachin Joshi entertainment news
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग रह रही पत्नी आलिया सिद्दीकी मुजफ्फरनगर सीजीएम कोर्ट पहुंचीं और अपने बयान दर्ज कराया। उन्होंने इस आरोप को दोहराया है कि 2012 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने उनके एक परिजन के साथ छेड़खानी की थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग रह रही पत्नी ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, एक्टर के भाई ने कहा- आलिया कर रहीं ब्लैकमेल


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Advocate arrest in sushant case and Case Against Actor Sachin Joshi entertainment news
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। 63 साल के अनिल कपूर आज के अभिनेताओं पर भी भारी पड़ते हैं। फिटनेस को लेकर वो कितने फिक्रमंद हैं, इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। इस बीच अनिल कपूर ने एक ऐसी गंभीर समस्या को बिना सर्जरी के मात दे दी है जिससे वो बीते 10 सालों गुजर रहे थे।

बिना सर्जरी के अनिल कपूर ने इस गंभीर समस्या को दी मात, 10 साल से थे परेशान


 

विज्ञापन
Delhi Advocate arrest in sushant case and Case Against Actor Sachin Joshi entertainment news
सचिन जोशी - फोटो : फाइल

साइबराबाद पुलिस ने अभिनेता सचिन जोशी और उनके पिता जे.एम. जोशी के खिलाफ गुटखा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और मानिकचंद ट्रेडमार्क के अवैध इस्तेमाल को लेकर केस दर्ज किया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने गुटखा बनाकर उसे '7 हिल्स मानिकचंद' नाम से बेचकर ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया है। पुलिस ने ₹1.25 करोड़ की मशीनरी-सामग्री भी जब्त की है।

अवैध रूप से गुटखे का ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने पर अभिनेता सचिन जोशी पर केस दर्ज, सोमवार को हुए थे गिरफ्तार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed