अभिनेत्री अनन्या पांडे हाल ही में एले ब्यूटी एवॉर्ड्स (Elle Beauty Awards) में पहुंचीं जहां उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहना था। उनकी ड्रेस को प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। इस दौरान अनन्या ने मैचिंग ब्लैक शूज कैरी किए। ड्रेस पहन अनन्या ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिस पर अभिनेता संजय कपूर ने कमेंट किया।
अनन्या पांडे पर संजय कपूर ने किया कमेंट, 'ड्रेस गिरने वाली है..सावधान रहें', यूजर्स बोले-शर्म करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय कपूर ने अनन्या पांडे की ड्रेस पर कमेंट करते हुए लिखा- 'ड्रेस गिरने वाली है थोड़ा सावधान रहें।' संजय कपूर के इस कमेंट को लोगों ने पसंद नहीं किया और ट्रोल करने लगे।
A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी अगली फिल्म कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' का रीमेक है।
यह फिल्म साल 1978 में आई बीआर चोपड़ा की 'पति पत्नी और वो' की रीमेक है। 70 के दशक की इस सुपरहिट कॉमेडी फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थीं।
साइना नेहवाल की बायोपिक का सामने आया फर्स्ट लुक, 11 से परिणीति शुरू करेंगी शूटिंग